उत्तर प्रदेश में बीजेपी जिलाध्यक्ष पद के लिए चुनावी प्रक्रिया चल रही है। बिजनौर में भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए कवायद तेज हो गई है। शुक्रवार को.....
Bijnor News : भाजपा जिलाध्यक्ष पद के लिए 32 दावेदारों ने ठोकी ताल, महिलाओं ने भी किए नामांकन
Jan 10, 2025 21:24
Jan 10, 2025 21:24
32 दावेदारों ने ठोकी ताल
जिला महामंत्री विनय राणा, बिजनौर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष डॉ नवनीत गर्ग, क्षेत्रीय मंत्री हरजिंदर कौर, जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, दिनेश सैनी, वर्तमान जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान बॉबी,पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, विवेक कर्णवाल, धीर सिंह, प्रभान सिंह, केशव दीक्षित, पीयूष कुमार मित्तल, बृजपाल सैनी, मुकुल रंजन दीक्षित, तरुण कुमार, भीष्म सिंह, नीरज शर्मा, वेद प्रकाश विश्वकर्मा, तिलक राज सैनी, विकास अग्रवाल, संजीव सुदर्शन, कुंवरदीप देशवाल, कृष्ण कुमार रवि, ने दावेदारी ठोंकी है।
इन लोगों ने किया नामांकन
महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष धामपुर नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष लीना सिंघल, शोभा शर्मा, पिंकी चौधरी, शशि बाला चौहान, मधु भूषण और सविता शर्मा ने नामांकन किया है। सह जिला चुनाव अधिकारी प्रमोद चौहान ने बताया कि जिला अध्यक्ष पद के लिए 32 पार्टी कार्यकर्ताओं के आवेदन पत्र जमा हुए थे। जिनमें से संजीव त्यागी ने अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया।
Also Read
15 Jan 2025 10:06 PM
संभल नगर पालिका प्रशासन ने शहर के 123 जर्जर भवनों और दुकानों के स्वामियों को नोटिस जारी किया है। इन भवनों और दुकानों के मालिकों को चेतावनी दी गई है... और पढ़ें