तंत्र क्रिया के लिए कब्र से निकाली लाश : शरीर से गर्दन काटकर की अलग, जांच में जुटी पुलिस

शरीर से गर्दन काटकर की अलग, जांच में जुटी पुलिस
UPT | मौके पर पहुंची पुलिस और लोग

Sep 23, 2024 14:48

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने तंत्र क्रिया के लिए एक कब्र को खोदकर एक व्यक्ति की लाश...

Sep 23, 2024 14:48

Bijnor News : उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौका देने वाली घटना सामने आई है। जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने तंत्र क्रिया के लिए एक कब्र को खोदकर एक व्यक्ति की लाश को बाहर निकाला। जिससे स्थानीय निवासियों में खौफ और गुस्सा दोनों का माहौल बन गया है। बता दें कि वह एक मस्जिद में नमाज पढ़ाने का काम करते थे और 2 महीने पहले उनकी मौत हो गई थी। घर के पास ही सड़क किनारे कब्रिस्तान में उनको दफनाया गया था।

घटना का पता कैसे चला?
सोमवार की सुबह लगभग 5 बजे जब गांव के लोग नमाज पढ़ने के लिए मस्जिद जा रहे थे तो उन्होंने देखा कि कारी साहब की कब्र खुदी हुई है। पास जाकर देखने पर पता चला कि लाश का आधा हिस्सा कब्र में था, जबकि धड़ गायब था। इसके साथ ही कब्र के पास कुछ तंत्र क्रिया से संबंधित सामान जैसे अगरबत्ती और रुमाल भी मिले। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी हलदौर और एसपी सिटी संजीव बाजपेई मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीमों का गठन किया। एसपी संजीव बाजपेई ने बताया कि इस कृत्य को अंजाम देने वालों की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसपी ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

लोगों में फैला खौफ
इस घटना ने समाज में एक डर का माहौल पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं से समाज में अराजकता बढ़ती है और इसकी रोकथाम के लिए सख्त कदम उठाने की आवश्यकता है। पुलिस का कहना है कि वे इस मामले को गंभीरता से ले रहे हैं और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read

मां-भाई और मामा ही निकले हत्यारे, बदनामी से नाराज होकर रची थी साजिश

23 Sep 2024 04:25 PM

संभल रेप पीड़िता की मौत का खुलासा : मां-भाई और मामा ही निकले हत्यारे, बदनामी से नाराज होकर रची थी साजिश

एसपी कृष्ण कुमार ने रविवार को बड़ा खुलासा किया है। जिसमें बताया गया कि किशोरी की हत्या उसके ही बड़े भाइयों विनीत और नीरज ने अपने मामा महावीर के साथ मिलकर की थी... और पढ़ें