Moradabad News : मुरादाबाद में फैक्ट्री की छत पर रखे स्क्रैप में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में फैक्ट्री की छत पर रखे स्क्रैप में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप
UPT | आग लगने से निकलती लपटें।

Jun 27, 2024 02:23

मुरादाबाद में थाना कटघर क्षेत्र में बुधवार को फैक्ट्री की छत पर रखे स्क्रैप में लगी आग, लोगों में मचा हड़कंप फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू 2 लाख के माल जल कर हुआ खाक …

Jun 27, 2024 02:23

Moradabad News : मुरादाबाद में बुधवार को थाना कटघर क्षेत्र के प्रभात मार्केट में शॉर्ट सर्किट की वजह से फैक्ट्री में आग लग गई।छत पर रखे प्लास्टिक के ड्रम व अन्य स्क्रैप का सामान जलकर राख हो गया। मौके पहुंचे अग्निशमन दल ने आग पर काबू पाया। पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आग शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी थी। घटना में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है। फिलाहल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
 
छत से धुआं उठता देख फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया
थाना कटघर क्षेत्र के रामपुर रोड के प्रभात मार्केट स्थिति एक्प्रेशन ऑफ इंडिया में बुधवार सुबह 8 बजे रोजाना की तरह कर्मचारी फैक्ट्री में काम पर आ रहे थे। इसी दौरान एक कर्मी ने छत से धुआं उठता देखा इतने में फैक्ट्री के अंदर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह आठ बजे पुलिस को घटना की सूचना मिली थी। शॉर्ट सर्किट से फैक्ट्री के छत पर रखे प्लास्टिक के ट्रम में आग लगी थी। आग की चपेट में पास में रखे स्क्रैप का सामान व अन्य चीजें भी आ गई। घटना में लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।

Also Read

बोले- कांवड़ के लिए सब बंद, 20 मिनट नमाज के लिए आपत्ति क्यों?

29 Jun 2024 09:08 PM

बिजनौर नवनिर्वाचित सांसद चंद्रशेखर का वीडियो वायरल : बोले- कांवड़ के लिए सब बंद, 20 मिनट नमाज के लिए आपत्ति क्यों?

नगीना लोकसभा सीट से निर्वाचित भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद का एक विवादास्पद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। और पढ़ें