Rampur News : जनपदीय ओपन हॉकी में कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं बना विजेता, जानें पूरी डिटेल

जनपदीय ओपन हॉकी में कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं बना विजेता, जानें पूरी डिटेल
UPT | हॉकी टीम

Sep 07, 2024 20:55

खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर की ओर से जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जो कि शहीदे  ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम...

Sep 07, 2024 20:55

Rampur News : आज दिनांक 7 सितंबर 2024 को खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर की ओर से जनपदीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। जो कि शहीदे  ए आज़म स्पोर्ट्स स्टेडियम बमनपुरी रामपुर में कराया गया। जिसमें बालिका वर्ग के विद्यालय ने प्रतिभाग किया। जिसमें फाइनल मुकाबला कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं रामपुर और खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज रामपुर के बीच खेला गया। जिसमें कन्या इंटर कॉलेज खारी कुआं रामपुर ने खुर्शीद कन्या इंटर कॉलेज को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1- 0 से हराकर जनपदीय ओपन हॉकी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।



छात्राओं को अच्छे खेल के लिए प्रेरित किया
इस प्रतियोगिता में चयनित खिलाड़ी मंडल स्तर प्रतियोगिता जोकि बिजनौर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगी। 
प्रतियोगिता शुरू होने से पहले चयनकर्ता वर्षा शर्मा राजकीय हाई स्कूल नौगांवा की व्यायाम अध्यापिका और जिला क्रीड़ा सचिव सलीम युसूफ जैदी ने बच्चों से परिचय प्राप्त छात्राओं को अच्छे खेल की भावना से प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

ये लोग रहे मौजूद
इस ओपन हॉकी प्रतियोगिता के चयनकर्ता में वर्षा शर्मा, मनोज कुमार, जिला क्रीड़ा सचिव सलीम युसूफ जैदी, व्यायाम अध्यापक मनोज कुमार, व्यायाम अध्यापिका जीनत परवीन, व्यायाम अध्यापिका ज्योति, व्यायाम अध्यापिका वर्षा शर्मा आदि मौजूद रहे।

Also Read

पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

18 Sep 2024 04:12 PM

मुरादाबाद मुरादाबाद में कांग्रेस का प्रदर्शन : पूर्व सांसद रहे नदारद, दो धड़ों में बंटी दिखी पार्टी

कुंवर दानिश अली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में योगी सरकार की विफलताओं और पुलिस द्वारा किए जा रहे अत्याचारों के मुद्दे को जोरदार तरीके से उठाया था। उनका उद्देश्य कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुट करना और प्रदर्शन के माध्यम से सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करना था। और पढ़ें