मुरादाबाद में सड़क हादसा :  दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दोनों चालक घायल, एक की हालत नाजुक

दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर, दोनों चालक घायल, एक की हालत नाजुक
UPT | प्रतीकात्मक फोटो

Jul 01, 2024 02:01

मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर रविवार देर रात दो बाइक सवार आपस मे भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को...

Jul 01, 2024 02:01

Moradabad News : मुरादाबाद में सिविल लाइन थाना क्षेत्र के कांठ रोड पर रविवार देर रात दो बाइक सवार आपस मे भिड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस दोनो को पहचान करने में जुटी हुई है। डॉक्टरों ने एक घायल बाइक सवार की हालत नाजुक बताई है।

तेज रफ्तार में टकराई बाइकें
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद में रविवार देर रात 12.15 बजे थाना सिविल लाइन क्षेत्र के हरथला चौराहे पर तेज रफ़्तार होने के चलते दो बाइक सवारों की बाइक आपस में टकरा गई। भयंकर हादसा देख आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। आनन फानन में लोगो ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। पुलिस ने मौके से दोनो की बाइक बरामद कर ली है। फिलहाल घायलों को पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस पहचान करने में जुटी हुई है। स्थानिया लोगो का कहना है एक बाइक सवार शराब के नशे में धुत था। इसलिए हादसे का शिकार हो गए है।

पहचान करने में जुटी पुलिस
वहीं चौकी प्रभारी का कहना है कि हादसे की सूचना मिलने पर दोनो घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। दोनो की अभी कोई पहचान नहीं हो सकी है। दोनो की पहचान के प्रयास किया जा रहा है।

Also Read

परिवारिक विवाद से तंग आकर  महिला ने  सेवन किया जहरीला पदार्थ, परिवार में मचा हड़कंप

2 Jul 2024 06:32 PM

मुरादाबाद Moradabad News : परिवारिक विवाद से तंग आकर महिला ने सेवन किया जहरीला पदार्थ, परिवार में मचा हड़कंप

मुरादाबाद में मंगलवार शाम थाना नागफानी इलाके के तारों वाले गाली के पास पारिवारिक विवाद के चलते एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर अपनी जान देने की कोशिश की है... और पढ़ें