पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन : यूपी उपचुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल, रालोद के कोटे से बने थे मिनिस्टर

यूपी उपचुनाव से पहले कांग्रेस में हुए थे शामिल, रालोद के कोटे से बने थे मिनिस्टर
UPT | पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मैराजुद्दीन अहमद

Jan 11, 2025 18:19

पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का निधन 11 जनवरी 2025 को नई दिल्ली के एम्स अस्पताल में हुआ। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे और 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था...

Jan 11, 2025 18:19

New Delhi : पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. मैराजुद्दीन अहमद का शनिवार शामको निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और 10 जनवरी को उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। बताया जा रहा है कि हार्ट अटैक से उनका इंतकाल हो गया।

राजनीतिक और समाजिक हलकों में शोक की लहर
दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में शनिवार शाम करीब 4:30 बजे पूर्व कैबिनेट मंत्री और समाजसेवी डॉ. मैराजुद्दीन अहमद (67) का निधन हार्ट अटैक से हो गया। उनके बेटे फैज महमूद के अनुसार, डॉ. अहमद ब्रेन की नसों में परेशानी के कारण AIIMS में इलाज करवा रहे थे। उनके निधन से राजनीतिक और समाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है। डॉ. अहमद कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश की राजनीति के प्रमुख चेहरा थे। वह मेरठ के कोतवाली स्थित बनी सराय में रहते थे, जबकि उनका मूल निवास बागपत जिले के रटौल गांव में था।



कांग्रेस से की राजनीतिक सफर की शुरुआत
डॉ. मेराजुद्दीन अहमद ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कांग्रेस पार्टी से की और  कई वर्षों तक AICC के सदस्य रहे। 1983 में सरधना विधानसभा से चुनाव लड़े,लेकिन विजय हासिल नहीं हुई। इसके बाद, उन्होंने समाजवादी पार्टी (सपा) में शामिल होकर 1998 और 1999 में बागपत संसदीय सीट से चुनाव लड़ा। 2010 से 2017 तक वे फिर कांग्रेस में रहे, लेकिन 2017 में उन्होंने राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) जॉइन किया। यूपी उपचुनाव 2024 में रालोद को छोड़कर वे फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। डॉ. मेराजुद्दीन रालोद के कोटे से पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय महासचिव भी रहे थे।

गाजियाबाद में ली थी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता
समाजसेवी कार्यों के लिए प्रसिद्ध डॉ. मेराजुद्दीन अहमद की राजनीति और समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका थी। 18 अक्टूबर को गाजियाबाद में आयोजित 'संविधान बचाओ संकल्प सम्मेलन' में उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली थी, जो उनकी अंतिम राजनीतिक गतिविधि थी।

Also Read

17 से 22 जनवरी 2025 के बीच हुआ आयोजन, जानिए सभी डिटेल्स

22 Jan 2025 01:17 PM

नेशनल ऑटो एक्सपो 2025 का आज समापन : 17 से 22 जनवरी 2025 के बीच हुआ आयोजन, जानिए सभी डिटेल्स

भारत मोबिलिटी 2025 का आज आखिरी दिन है और इसके साथ ही ऑटो एक्सपो 2025 का भी समापन हो जाएगा। यह आयोजन ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है... और पढ़ें