ग्रेटर नोएडा से बड़ी खबर : भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी के सीएम पर की अभद्र टिप्पणी, ऑडियो वायरल

भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यूपी के सीएम पर की अभद्र टिप्पणी, ऑडियो वायरल
UPT | भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह।

Apr 05, 2024 12:35

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को गाली देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो किसी और का नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का है।

Apr 05, 2024 12:35

Greater Noida News : यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को गाली देने का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह ऑडियो किसी और का नहीं बल्कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह का है। इसमें भानु प्रताप सिंह एक व्यक्ति से बात करते हुए यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भाजपा को गाली दे रहे हैं। यह ऑडियो वायरल होने के बाद लोगों ने सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह ऑडियो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के द्वारा उत्तर प्रदेश टाइम्स को भेजी गई है। इस ऑडियो के वास्तविक और फर्जी होने की पुष्टि 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' नहीं करता है।
क्या है पूरा मामला
सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। जो करीब 1 मिनट 44 सेकंड का है। ऑडियो में सुनाई दे रहा है कि भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह एक पदाधिकारी से बात कर रहे हैं। इसमें किसान नेता कह रहा है कि वह सीएम योगी आदित्यनाथ और भारतीय जनता पार्टी को सपोर्ट करेगा। इस पर भानु प्रताप सिंह मना करते हैं। भानु प्रताप सिंह ऑडियो में योगी आदित्यनाथ के साथ भाजपा को भी गाली देते हैं। भानु प्रताप सिंह ऑडियो में कह रहे हैं कि वह बसपा को समर्थन दे सकते हैं, वह सपा को भी समर्थन दे सकते हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी को समर्थन नहीं देंगे। भाजपा से उनका विरोध है।

ऑडियो के बाद भानु प्रताप सिंह ने सफाई दी
वहीं, दूसरी तरफ इस ऑडियो के वायरल होने के बाद भानु प्रताप सिंह ने सफाई दी है। उनका कहना है कि उनको बदनाम करने की साजिश है। उनका यह भी कहना है कि ऑडियो को एडिट करने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। यह भारतीय किसान यूनियन (भानू) और किसान क्रांति दल को बदनाम करने की साजिश है।

भाकियू (लोकशक्ति) ने जांच की मांग की
वहीं, दूसरी ओर इस ऑडियो के जांच की मांग भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर श्यौराज सिंह ने भी की है। उन्होंने कहा है कि यह मामला बहुत गंभीर है, इसलिए इसकी जांच काफी जरूरी है। इस ऑडियो की बेहद गंभीरता से जांच होनी चाहिए। आपको बता दें कि यह ऑडियो भारतीय किसान यूनियन (लोकशक्ति) के द्वारा 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' को भेजी गई है। इस ऑडियो के वास्तविक और फर्जी होने की पुष्टि 'उत्तर प्रदेश टाइम्स' नहीं करता है।
 

Also Read

अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

5 Oct 2024 06:34 PM

लखनऊ यूपी@7 : अमेठी हत्याकांड पर सीएम योगी का बड़ा फैसला, इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम खबरें

UP Latest News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर जनपद अमेठी में शिक्षक और उसके परिवार की हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भेंट की। वहीं अमेठी पुलिस ने शिक्षक व उसकी पत्नी और बच्चीयों के हत्याकांड का बड़ा खुलासा किया है। इनके साथ ही पढ़ें दिनभर की अहम ... और पढ़ें