सैम पित्रोदा के बयान पर हंगामा : रॉबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजीव गांधी के करीबी थे तो थोड़ा और जिम्मेदार...

रॉबर्ट वाड्रा ने दी प्रतिक्रिया, कहा- राजीव गांधी के करीबी थे तो थोड़ा और जिम्मेदार...
UPT | सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा

May 09, 2024 16:31

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा की नस्ली टिप्पणी पर घमासान मचा है। उनके बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सैम पित्रोदा के बयान पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है...

May 09, 2024 16:31

Short Highlights
  • सैम पित्रोदा के बयान पर बोले रॉबर्ट वाड्रा
  • नस्ली टिप्पणी को लेकर चर्चा में सैम पित्रोदा
  • सैम पित्रोदा के बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही
New Delhi : इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के पूर्व चेयरमैन सैम पित्रोदा की नस्ली टिप्पणी पर घमासान मचा है। उनके बयान पर लगातार प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। सैम पित्रोदा ने अपने इस बयान के चलते बुधवार को इस्तीफा देना पड़ गया। लेकिन इसके बावजूद भी बयान चर्चा में बना हुआ है। सैम पित्रोदा के बयान पर प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

सैम पित्रोदा के बयान पर भड़के रॉबर्ट वाड्रा
समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि "जब आप इस (गांधी) परिवार से जुड़े होते हैं, तो बड़ी ताकत के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी आती है, कोई भी कदम उठाने से पहले आपको सोचना पड़ता है। सैम पित्रोदा ने जो कहा है, मैं उस से सहमत नहीं हूं। उन्होंने 'बकवास की है।' इतना पढ़ा-लिखा आदमी ऐसा कैसे कह सकता है? वह राजीव गांधी के बहुत करीबी थे। उन्हें थोड़ा और जिम्मेदार होना चाहिए था। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा मेहनत कर रहे हैं लेकिन उनके एक बयान की वजह से भाजपा को अनावश्यक तरीके से ऐसे मुद्दे को उठाने का मौका मिल गया है।"

यह भी पढ़ें- रंगभेद टिप्पणी के बीच बड़ा फैसला : सैम पित्रोदा का ओवरसीज कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा, जयराम रमेश ने दी जानकारी

इस बयान पर मचा बवाल
दरअलस, अंग्रेजी अखबार को दिया इंटरव्यू सामने आया। जिसमें उन्होंने कहा कि हम दुनिया में लोकतंत्र का एक शानदार उदाहरण हैं। हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं, जहां पूर्व में लोग चीनी जैसे दिखते हैं, पश्चिम में लोग अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर में लोग शायद श्वेत जैसे दिखते हैं और दक्षिण में लोग अफ्रीका जैसे दिखते हैं। सैम पित्रोदा ने बीते दिनों विरासत टैक्स को लेकर जो कहा था, उससे कांग्रेस को काफी नाराजगी झेलनी पड़ी थी। सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की थी। इसी बयान के चलते सैम पित्रोदा ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का फैसला किया और कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया। 

अब तक इन नेताओं की आई प्रतिक्रिया
सैम पित्रोदा के बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है। इसको लेकर सभी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सैम पित्रोदा के बयान पर अब तक पीएम मोदी, बीजेपी पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, भाजपा नेता कंगना रनौत, आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह,शिवसेना (यूबीटी) नेता प्रियंका चतुर्वेदी,कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है।

यह भी पढ़ें- New Delhi : रॉबर्ट वाड्रा ने सक्रिय राजनीति में आने के दिए संकेत, बोले- शायद राज्यसभा के जरिए करूंगा जनता की सेवा

Also Read

10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

6 Oct 2024 11:53 AM

नेशनल NABARD Recruitment 2024 : 10वीं पास के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, 108 पदों पर निकली भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया

राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) ने 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी (Sarkari Naukri) का बेहतरीन अवसर प्रदान किया है। और पढ़ें