उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर
UPT | मॉर्निंग बुलेटिन।

Jul 24, 2024 06:00

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है।

Jul 24, 2024 06:00

नीट यूजी परीक्षा में बड़ा बदलाव
सुप्रीम कोर्ट ने नीट यूजी परीक्षा के विवादित प्रश्न पर अपना निर्णय सुनाया है। शीर्ष अदालत ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को आदेश दिया है कि वह विवादित प्रश्न का केवल एक ही उत्तर (option 4) सही मानते हुए संशोधित परिणाम जारी करे। इस फैसले से 4 लाख से अधिक छात्रों के अंक घटेंगे और अखिल भारतीय रैंकिंग में बड़ा बदलाव आएगा। कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रवेश परीक्षा दोबारा नहीं होगी। नीट यूजी परीक्षा में एक प्रश्न विवाद का केंद्र बना, जिसके दो संभावित उत्तर थे - एक पुरानी एनसीईआरटी पुस्तक पर आधारित और दूसरा नई संस्करण पर।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

नया आगरा बसाएगी योगी सरकार
यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yamuna Autority) ने महत्वाकांक्षी योजना 'नया आगरा' पेश की है। आगरा जिले के 27 गांवों में फैली 10,500 हेक्टेयर की यह परियोजना एक औद्योगिक टाउनशिप बनने जा रही है, जिससे हजारों नौकरियां पैदा होने और बड़े निवेश आकर्षित होने की संभावना है। प्रदूषण मुक्त उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करते हुए, यह विकास आर्थिक विकास और पर्यावरणीय स्थिरता के बीच संतुलन बनाने का लक्ष्य रखता है। विशेषज्ञों का अनुमान है कि यह क्षेत्र की अर्थव्यवस्था के लिए गेम-चेंजर हो सकता है, जो संभवतः गौतमबुद्ध नगर और बुलंदशहर में इसी तरह की परियोजनाओं की सफलता को टक्कर दे सकता है।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

गाजियाबाद से जेवर एयरपोर्ट जाएगी रैपिड मेट्रो
नोएडा, ग्रेटर नोएडा, गजियाबाद और ग्रेटर नोएडा वेस्ट समेत पूरे दिल्ली-एनसीआर के लिए आज की सबसे बड़ी खबर है। गाजियाबाद से जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई-अड्डे (Jewar International Airport) तक प्रस्तावित रैपिड रेल प्रोजेक्ट (Rapid Rail Project) की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) मंगलवार को सामने आ गई है। डीपीआर बना रही कम्पनी ने यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Autority) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह (Dr Arunvir Singh IAS) को डीपीआर सौंपी है। डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने बताया कि अब को राज्य और केंद्र सरकार से डीपीआर के लिए मंजूरी ली जाएगी। इसके बाद धरातल पर काम शुरू हो जाएगा।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

ग्रेटर नोएडा के इस गांव में किसान मालामाल होंगे
ग्रेटर नोएडा में अब एक गांव के किसान मालामाल होने वाले हैं। यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (Yamuna Authority) इनके बैंक खातों में करीब तीन अरब रुपये भेजेगी। प्राधिकरण ने अपने इलाक़े के किसानों के लिए बड़ा क़ानूनी फ़ैसला किया है। पिछले करीब 10 वर्षों से हज़ारों की संख्या में किसान और विकास प्राधिकरण अदालत में मुकदमे लड़ रहे थे। यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरुणवीर सिंह  (Dr. Arunvir Singh IAS) की पहल पर बातचीत के जरिए सुलह का रास्ता निकाल लिया गया है। इस सुलहनामे से प्राधिकरण को सैकड़ों हेक्टेयर जमीन मिल जाएगी। 
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

छठी क्लास की सोशल साइंस में व्यापक बदलाव
सीबीएसई में कक्षा छह के पाठ्यक्रम में कुछ बदलाव किए जा रहे हैं। इसके तहत छात्रों को भारतीय सभ्यता, संस्कृति और इतिहास से संबंधित जानकारी दी जाएगी। पाठ्यक्रम में महाभारत से जुड़ी कथाओं और शिक्षाओं को शामिल किया जाएगा। साथ ही, भारत के नामकरण की कहानी और विष्णु पुराण की प्रासंगिक बातें भी पढ़ाई जाएंगी। छात्रों को कश्मीर के इतिहास और वर्तमान स्थिति के बारे में भी पढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, बंगाल के विभिन्न हिस्सों, आधुनिक असम और कच्छ क्षेत्र के बारे में भी जानकारी दी जाएगी। जिससे उन्हें अपने देश की जड़ों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर

जौनपुर में बनेगा 4000 करोड़ का फोरलेन रिंगरोड
जौनपुर के नागरिकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। शहर में लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या के समाधान के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना को मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने जौनपुर में एक फोरलेन रिंगरोड के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह परियोजना लगभग 4000 करोड़ रुपये की लागत से पूरी होगी और इसकी कुल लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना का प्रस्ताव भाजपा (महाराष्ट्र) के उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह द्वारा रखा गया था।
यहां क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर 

Also Read

पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

8 Sep 2024 06:00 AM

लखनऊ उत्तर प्रदेश टाइम्स मॉर्निंग बुलेटिन : पिछले 24 घंटों में यूपी में क्या बदला, जिसका आप पर पड़ेगा असर, जानें एक क्लिक पर

Lucknow (UPT Desk) : बदलाव की यात्रा में तेजी से आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में हमारे आसपास क्या बदल रहा है, आपको इस बुलेटिन में बताएंगे। पिछले 24 घंटों में राज्य में कुछ ऐसे फैसले और आदेश हुए हैं जो हम पर असर डालेंगे तो कुछ ऐसी जानकारियां भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है। और पढ़ें