Prayagraj News : आप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया

आप कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब की जयंती 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया
UPT | अंबेडकर जयंती मनाते आप कार्यकर्ता।

Apr 14, 2024 19:11

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाबा साहब की जयंती में सम्मिलित होने के लिए आए इंडिया गठबंधन इलाहाबाद लोकसभा सीट के भावी प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर माला पहनकर स्वागत किया।

Apr 14, 2024 19:11

Prayagraj News : आम आदमी पार्टी कार्यालय पर रविवार को आप कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती को 'संविधान बचाओ, तानाशाही हटाओ' के रूप में मनाया गया। आप के जिला अध्यक्ष सर्वेश यादव के साथ इंडिया गठबंधन इलाहाबाद लोकसभा सीट के प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह ने आम बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि बाबा साहब की जयंती में सम्मिलित होने के लिए आए इंडिया गठबंधन इलाहाबाद लोकसभा सीट के भावी प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह का कार्यकर्ताओं और नेताओं ने पार्टी कार्यालय पर माला पहनकर स्वागत किया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि  इंडिया गठबंधन को चुनाव में मजबूती देने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता दोगुनी मेहनत के साथ इंडिया गठबंधन को जीतने के लिए और बाबा साहब के सपनों को साकार करने के लिए एक-एक घर तक जाएगा। 

इंडिया गठबंधन के भावी प्रत्याशी उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल सहि  पार्टी के तमाम नेताओं पर ईडी के माध्यम से फर्जी शराब घोटाला लगाकर जेल में डालने का काम किया है मोदी के तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रत्येक कार्यकर्ता इनके तानाशाही के खिलाफ एकजुट खड़ा है। 2024 के लोकसभा चुनाव में जनता तानाशाही का जवाब वोट से देगी। 
 

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें