कोलकाता की घटना से इलाहाबाद के डॉक्टर नाराज : 24 घंटे की हड़ताल की घोषणा, इमरजेंसी व भर्ती मरीजों की सेवा चालू रहेगी

24 घंटे की हड़ताल की घोषणा, इमरजेंसी व भर्ती मरीजों की सेवा चालू रहेगी
UPT | हड़ताल की जानकारी देते इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी।

Aug 16, 2024 18:57

पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में मेडिकल कॉलेज में एक रेजीडेन्ट डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत को लेकर डॉक्टर्स का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा था।

Aug 16, 2024 18:57

Prayagraj News : पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित आर जी कर मेडिकल कॉलेज में एक रेजीडेंट डॉक्टर के साथ हुई निर्मम घटना ने देशभर के डॉक्टरों में गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना के खिलाफ अब इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन ने भी अपना विरोध दर्ज कराया है। एसोसिएशन ने घोषणा की है कि वे 17 अगस्त, शनिवार सुबह 6:00 बजे से 18 अगस्त, रविवार सुबह 6:00 बजे तक 24 घंटे की हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान केवल इमरजेंसी और भर्ती मरीजों की सेवाएं चालू रहेंगी, जबकि अन्य चिकित्सा सेवाओं का बहिष्कार किया जाएगा।

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के आह्वान पर चल रही हड़ताल 
इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन (एएमए) ने यह हड़ताल इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आह्वान पर की है। एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष, डॉ. सुजीत सिंह के अनुसार, एएमए से जुड़े डॉक्टर और जूनियर व सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर शनिवार शाम 5:00 बजे एसआरएन अस्पताल से सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस कैंडल मार्च को इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी शिक्षक संघ और अन्य संगठनों का भी समर्थन मिला है।

डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगें हैं कि दोषियों को फौरन गिरफ्तार किया जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही, डॉक्टर प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए ताकि डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को हर प्रकार के अत्याचारों से बचाया जा सके। उन्होंने यह भी मांग की कि स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों को विशेष सुरक्षित क्षेत्र घोषित किया जाए, और राष्ट्रीय चिकित्सा परिषद को डॉक्टरों और मेडिकल छात्रों की सुरक्षा के लिए सख्त नियम लागू करने का अधिकार दिया जाए। एसोसिएशन की इस हड़ताल से शहर के अस्पतालों में ओपीडी, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे और पैथोलॉजी जैसी सेवाएं बंद रहेंगी, जिससे मरीजों को भीषण परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 

Also Read

प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

6 Oct 2024 12:26 PM

प्रयागराज सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया : प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

यूपी के सीएम योगी ने संगम नोज पर पहुंचकर सबसे पहले मां गंगा की पूजन के साथ उनको चुनरी और नारियल अर्पित कर महाकुंभ के सकुशल आयोजन के लिए प्राथना की। और पढ़ें