राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टॉपर्स को मेडल और उपाधि प्रदान करने के साथ ही गोल्ड मेडल पाने वाली छात्राओं को सास की सेवा कर उन्हें खुश रखने की नसीहत भी दी।
दीक्षांत समारोह : राज्यपाल बोले-विकसित राष्ट्र का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाएं शिक्षित होंगी
Sep 12, 2024 00:37
Sep 12, 2024 00:37
महिलाओं की शिक्षा देश के विकास के लिए जरूरी
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने अपने संबोधन में कहा कि महिलाओं की शिक्षा को चारदीवारी से बाहर निकालकर आंगनबाड़ी तक पहुंचाना जरूरी है। एक विकसित राष्ट्र का सपना तभी साकार हो सकता है जब महिलाएं शिक्षित होंगी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए महिलाओं का शिक्षित होना अनिवार्य है।
युवा और बच्चों को विकास की धारा से जोड़ने की आवश्यकता
राज्यपाल ने कहा कि युवाओं के साथ बच्चों को भी विकास की धारा से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और विश्वविद्यालयों में बच्चों के बाल मनोविज्ञान को समझने के लिए प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की आवश्यकता पर बल दिया।
ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा की मुख्यधारा में लाने की बात
समारोह के दौरान राज्यपाल ने शिक्षा को रोजगार और कौशल से जोड़ने की सलाह दी। उन्होंने इंटर्नशिप के महत्व पर जोर दिया और भारत सरकार की इस दिशा में बनाई गई योजनाओं का उल्लेख किया। राज्यपाल ने विश्वविद्यालयों से कहा कि ट्रांसजेंडर समुदाय को शिक्षा की मुख्यधारा में लाया जाए और कारागारों को भी अध्ययन केंद्र बनाया जाए।
पारिवारिक संरचना के महत्व पर जोर
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भारतीय पारिवारिक ढांचे की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि देश के विकास के लिए हमारा पारिवारिक ढांचा मजबूत होना चाहिए। उन्होंने सास-बहू के रिश्ते का संदर्भ देकर पारिवारिक संरचना की अहमियत को समझाया। अंत में राज्यपाल ने कहा कि वह एक महीने बाद विश्वविद्यालय के कार्यों की समीक्षा करेंगी और छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए विश्वविद्यालय से ठोस कदम उठाने की अपेक्षा की।
Also Read
19 Sep 2024 10:49 AM
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सम्मिलित राज्य कृषि सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा 2024 के परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस परीक्षा में शामिल 23,866 उम्मीदवारों में से 2029 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। और पढ़ें