Prayagraj News : भाकियू ने किया जल सत्याग्रह का ऐलान, 26 सूत्रीय मांगों लेकर बेमियादी प्रदर्शन...

भाकियू ने किया जल सत्याग्रह का ऐलान, 26 सूत्रीय मांगों लेकर बेमियादी प्रदर्शन...
UPT | जल सत्याग्रह के बाबत मीडिया को जानकारी देते भाकियू नेता।

Jun 22, 2024 15:26

प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों की लगातार उपेक्षा करने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने 24 जून से जल सत्याग्रह शुरू करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि हजारों ...

Jun 22, 2024 15:26

Short Highlights
  • प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक किसानों की 26 सूत्रीय मांगें हैं।
  • अधिकारियों की किसानों की समस्याओं के समाधान में रुचि नहीं।
  • आहत होकर भारतीय किसान यूनियन ने जल सत्याग्रह का फैसला लिया है।
Prayagraj News : प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा किसानों की मांगों की लगातार उपेक्षा करने से नाराज भारतीय किसान यूनियन ने 24 जून से जल सत्याग्रह शुरू करने का ऐलान किया है। भारतीय किसान यूनियन का कहना है कि हजारों की संख्या में किसान कंजासा गांव के पास यमुना नदी में खड़े होकर अपनी 26 सूत्रीय मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन जल सत्याग्रह करेंगे। भारतीय किसान यूनियन के यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, पिछले कई महीनों से किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों को समय-समय पर ज्ञापन दिए गए। लेकिन, उनका अब तक समाधान नहीं हुआ। जिससे आहत होकर जल सत्याग्रह करने का फैसला लिया है। 

ये हैं प्रमुख मांगें
भारतीय किसान यूनियन यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष अनुज सिंह के मुताबिक, किसानों की 26 सूत्रीय मांगों में प्रमुख रूप से राजस्व विभाग, बिजली विभाग, पुलिस और प्रयागराज विकास प्राधिकरण से जुड़ी समस्याएं हैं। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में यमुनापार इलाके में बारा पावर प्लांट से प्रभावित किसानों की भी समस्याएं हैं। जिनको लेकर किसान लंबे समय से परेशान हैं और प्रशासनिक अधिकारियों से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

योगी सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं आवाज
अनुज सिंह का कहना है कि जल सत्याग्रह के जरिए किसानों की आवाज को वह प्रदेश की योगी सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं, ताकि उनकी जायज मांगों पर सरकार विचार कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि जल सत्याग्रह को सफल बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा किसानों को बुलाया गया है।

Also Read

अदालत ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर याची को कानूनी राय लेने का समय दिया

21 Sep 2024 12:38 AM

प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट : अदालत ने प्रधानमंत्री मोदी के निर्वाचन के खिलाफ याचिका पर याची को कानूनी राय लेने का समय दिया

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2019 लोकसभा चुनाव में वाराणसी से निर्वाचन के खिलाफ दाखिल की गई चुनाव याचिका पर याची को कानूनी राय लेने के लिए समय प्रदान किया है। इसके साथ ही अदालत ने इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 18 अक्टूबर 2024 की तारीख निर्धारित की है। और पढ़ें