Prayagraj News : नैनी सेंट्रल जेल में नहीं रखी जाएंगी महिला कैदी, 108 को शिफ्ट किया, जानें वजह...

नैनी सेंट्रल जेल में नहीं रखी जाएंगी महिला कैदी, 108 को शिफ्ट किया, जानें वजह...
UPT | नैनी केन्द्रीय कारागार प्रयागराज

Aug 03, 2024 13:11

प्रयागराज के नैनी स्थित केन्द्रीय कारागार में अब महिला कैदियों को नहीं रखा जाएगा। इन महिला कैदियों को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। केन्द्रीय कारागार में इस वक्त एक भी महिला कैदी नहीं हैं। भविष्य में...

Aug 03, 2024 13:11

Short Highlights
  • संगीन धाराओं की महिला कैदी को भी जिला कारागार में ही रखा जाएगा।
  • जेल में पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, जम्मू कश्मीर के साथ यूपी के बंदी। 
Prayagraj News : प्रयागराज के नैनी स्थित केन्द्रीय कारागार में अब महिला कैदियों को नहीं रखा जाएगा। इन महिला कैदियों को जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। केन्द्रीय कारागार में इस वक्त एक भी महिला कैदी नहीं हैं। भविष्य में जो महिला कैदी आएंगी, उनको भी जिला कारागार में शिफ्ट किया जाएगा।

क्षमता से अधिक कैदियों के कारण शिफ्ट किया
नैनी केन्द्रीय कारागार के अफसरों के मुताबिक, नैनी कारागार से कुछ समय पहले 50 महिला कैदियों को जिला कारागार में शिफ्ट किया गया था। इससे पहले लगभग 200 महिला कैदी सजा काट रहीं थीं। ये महिला कैदी प्रयागराज के अलावा अन्य शहरों की थीं। जिन्हें नए जिला कारागार में शिफ्ट कर दिया गया है। कारागार में अतिरिक्त बोझ की वजह से ये निर्णय लिया गया है।

2060 कैदियों की क्षमता 
नैनी केन्द्रीय कारागार में अतिरिक्त कैदियों की वजह से ये निर्णय लिया गया है। केन्द्रीय कारागार में 2060 कैदियों की क्षमता है। पिछले वर्ष कारागार की क्षमता से अधिक कैदी थे। इनमें पाकिस्तान, बांग्लादेश, नाइजीरिया, जम्मू कश्मीर के साथ यूपी के कई शहरों के बंदी शामिल हैं।

संगीन धाराओं वाली महिला कैदी भी जिला जेल में 
नैनी केन्द्रीय कारागार के अफसरों के मुताबिक, अब आगे से एक भी महिला कैदी को नैनी केन्द्रीय कारागार में नहीं रखा जाएगा, चाहे कितने भी संगीन धाराओं की महिला कैदी हो, उन्हें जिला कारागार में ही रखा जाएगा।

Also Read

स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

19 Sep 2024 08:24 PM

प्रयागराज महाकुंभ-2025 : स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले इस महाकुंभ के लिए जल की सतह पर निगरानी के लिए पहली बार वाटर स्कूटर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। इसके अलावा, अंडर वाटर सेफ्टी उपकरणों की खरीद के लिए बजट को स्वीकृति मिल गई है... और पढ़ें