प्रयागराज न्यूज़ : सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूजा पाल का फूंका पुतला, कुछ दिन पहले ही बीजेपी का थामा हाथ

सपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूजा पाल का फूंका पुतला, कुछ दिन पहले ही बीजेपी का थामा हाथ
UPT | सपा कार्यकर्ता

Feb 28, 2024 15:21

कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने सपा का दामन छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूजा पाल को यूपी के उपमुख्यमंत्री...

Feb 28, 2024 15:21

Short Highlights
  • कार्यकर्ताओं ने पूजा पाल का फूंका पुतला
  • कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव से की अपील
Prayagraj News : कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल ने सपा का दामन छोड़ कर बीजेपी का दामन थाम लिया है। पूजा पाल को यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बीजेपी ज्वाइन कराई है। जिसको लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने पूज पाल के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की है। सपा कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त करते हुए पूजा पाल का पुतला भी फूंका है। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पूजा पाल गद्दार है, उन्होंने सपा को धोखा दिया है।

बैठक के बाद बनाई रणनीति
राज्यसभा चुनाव में पार्टी से गद्दारी का आरोप लगाकर समाजवादी पार्टी के नेताओं ने सपा से चायल विधायक पूजा पाल का पुतला फूंका है। इस दौरान विधायक पूजा पाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। मंझनपुर चौराहे पर सपाइयों ने सपा विधायक पूजा पाल का पुतला फूंककर विरोध जताया है। सपा के नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में बैठक के बाद रणनीति बनाई है।

अखिलेश यादव से की अपील
राज्यसभा चुनाव में पार्टी के प्रति गद्दारी करने पर लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चायल सीट से विधायक पूजा पाल का पुतला फूंका है। सपाइयों ने ऊंचाहार से सपा विधायक रहे मनोज पांडेय के खिलाफ भी मुर्दाबाद के नारे लगाए। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सपा मुखिया अखिलेश यादव से पूजा पाल और मनोज पांडे को पार्टी से निकालने की अपील की है।

Also Read

स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

19 Sep 2024 08:24 PM

प्रयागराज महाकुंभ-2025 : स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले इस महाकुंभ के लिए जल की सतह पर निगरानी के लिए पहली बार वाटर स्कूटर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। इसके अलावा, अंडर वाटर सेफ्टी उपकरणों की खरीद के लिए बजट को स्वीकृति मिल गई है... और पढ़ें