समाजवादी नेता भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश की जयंती आज सपा कार्यालय जार्जटाउन में मनाई गई।इसके साथ ही बीजेपी सरकार के द्वारा अखिलेश यादव को मल्यापरण से रोके जाने पर कड़ी नाराजगी जताई है।
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती : समाजवादी नेता के चित्र पर माल्यार्पण कर सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि
Oct 11, 2024 20:18
Oct 11, 2024 20:18
जेपी का सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन: सरकार के खिलाफ बिगुल
1980 के दशक में तत्कालीन केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जयप्रकाश नारायण द्वारा छेड़े गए सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन ने भारतीय राजनीति में एक बड़ा बदलाव लाया। उन्होंने पटना के गांधी मैदान में लाखों की संख्या में जमा जनता को संबोधित करते हुए व्यवस्था परिवर्तन की अपील की थी, जिसे "संपूर्ण क्रांति" का नाम दिया गया।
इस आंदोलन ने देश के राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक क्षेत्रों में सुधार की मांग उठाई और यह चिंगारी पूरे देश में आग की तरह फैल गई। उनकी इस क्रांति ने तत्कालीन इंदिरा गांधी सरकार को हिला कर रख दिया, और अंततः उनकी सरकार को जनता ने उखाड़ फेंका। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण उन्हें 'लोकनायक' की उपाधि से सम्मानित किया गया।
जेपी आंदोलन से निकले कई नेता
समाजवादी पार्टी की इस गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि जेपी आंदोलन की पाठशाला से कई बड़े नेता निकले, जिन्होंने आगे चलकर देश के उच्च पदों पर आसीन हुए। इस आंदोलन ने भारतीय राजनीति को नया स्वरूप दिया। वक्ताओं ने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आज भी लोकनायक के विचारों पर चलते हुए समाज की बेहतरी के लिए संघर्षरत हैं, लेकिन भाजपा सरकार विपक्ष को दबाने में लगी है।
भाजपा सरकार के दमनकारी रवैये पर नाराजगी
सपा नेताओं ने नाराजगी जताई कि आज अखिलेश यादव के आवास पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा तैनात की गई और जयप्रकाश नारायण राष्ट्रीय सूचना केंद्र (जेपीएनआईसी) में टीन की चादरें लगाकर लोकनायक की मूर्ति पर माल्यार्पण करने से रोका गया। उन्होंने कहा कि यह भाजपा सरकार का दमनकारी रवैया है, जिसे जनता माफ नहीं करेगी। सपा नेताओं ने विश्वास जताया कि 2027 में सत्ता परिवर्तन होगा और भाजपा को उसके कार्यों का जवाब मिलेगा।
लोकनायक के आदर्शों पर चलने का संकल्प
सपा नेताओं ने कहा कि जयप्रकाश नारायण के आदर्शों को जीवित रखना समाज का कर्तव्य है। उनके विचारों पर चलकर ही समाजवादी पार्टी आगे बढ़ेगी और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का कड़ा विरोध करती रहेगी।
Also Read
11 Oct 2024 09:12 PM
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने हाल ही में बड़ा फैसला सुनाया। कोर्ट ने कहा है कि लिंग परीक्षण से संबंधित अपराधों की जांच का अधिकार पुलिस के पास नहीं है। गर्भधारण पूर्व और प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1994 (पीसीपीएनडीटी अधिनियम) के तहत केवल सक्षम प्राधिकारी को क... और पढ़ें