प्रतापगढ़ से बड़ी खबर : पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी के मुंह पर पोती कालिख, जानिए क्या है मामला... 

पति ने पेड़ से बांधकर पत्नी के मुंह पर पोती कालिख, जानिए क्या है मामला... 
UPT | पीड़ित महिला 

Jul 29, 2024 19:03

प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना के एक गांव में पंचायत के फरमान पर पत्नी के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर...

Jul 29, 2024 19:03

Pratapgarh news : प्रतापगढ़ के हथिगवां थाना के एक गांव में पंचायत के फरमान पर पत्नी के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है। पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर कालिख पोत दी। आरोप है कि पेड़ से बांधकर उसके बाल भी काटे गए। इसमें उसके परिवार के लोगों ने भी साथ दिया। महिला के तीनों बच्चे मजबूर होकर घटना को देखते रहे। पुलिस ने पति हरिलाल समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया है। गांव में तनाव को देखते हुए बल तैनात है। पत्नी के अवैध संबंध होने के शक में पति ने घटना को अंजाम दिया है।

अवैध संबंधों के शक में हुई पंचायत
जानकारी के अनुसार, हथिगवां थाना की रहने वाली महिला का गांव के ही एक युवक से प्रेम था। महिला के तीन बच्चे भी हैं। उसका बड़ा बेटा 12 साल का है। महिला का पति मुंबई में प्राइवेट नौकरी करता है। पति को उसकी पत्नी के अवैध संबंध का शक हुआ। रविवार को महिला और उसके प्रेमी को बात करते हुए पति ने पकड़ लिया। जिसके बाद प्रधान और ग्रामीणों के नेतृत्व में पंचायत हुई। पंचायत में प्रेमी जोड़े को सजा सुनाई गई।

पति सहित 15 लोग गिरफ्तार
प्रेमी किसी तरह पंचायत की चंगुल से भागकर थाने पहुंच गया। आरोप है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही महिला का मुंह काला करते हुए उसके बाल काट दिए गए। पुलिस ने 20 लोगों पर केस दर्ज किया है। कुंडा सीओ अजीत ने बताया की पंचायत के दौरान ही घटना हुई है। पति समेत 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Also Read

स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

19 Sep 2024 08:24 PM

प्रयागराज महाकुंभ-2025 : स्नानार्थियों से लेकर पानी तक की होगी निगरानी, अंडर वाटर ड्रोन, सोनार समेत कई सुरक्षा व्यवस्था में हाईटेक उपकरणों का होगा इस्तेमाल

प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले इस महाकुंभ के लिए जल की सतह पर निगरानी के लिए पहली बार वाटर स्कूटर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। इसके अलावा, अंडर वाटर सेफ्टी उपकरणों की खरीद के लिए बजट को स्वीकृति मिल गई है... और पढ़ें