रतन टाटा के निधन पर कांग्रेस नेताओं की शोक संवेदनाएं : गठबंधन को लेकर कहा- मतों के बिखराव को रोकने का प्रयास

गठबंधन को लेकर कहा- मतों के बिखराव को रोकने का प्रयास
UPT | राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी

Oct 10, 2024 22:23

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के आकस्मिक निधन को भारतीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति बताया ...

Oct 10, 2024 22:23

Pratapgarh News : राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी और कांग्रेस विधान मंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा के आकस्मिक निधन को भारतीय अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय उद्योग के लिए एक बड़ी क्षति बताया है। उन्होंने कहा कि रतन टाटा का आजीवन विश्वसनीयता और भारतीयता के साथ गहरा संबंध रहा। विधायक मोना और राज्यसभा सदस्य तिवारी ने यह भी कहा कि रतन टाटा ने देश की उद्योग जगत की उन्नति में एक अमूल्य और अविस्मरणीय योगदान दिया है।

यह भी पढ़ें- उत्तर प्रदेश से था खास लगाव : रतन टाटा ने कहा था- यूपी ने चुराया मेरा दिल, बचपन से बुलंदी तक ऐसा था सफर...

कांग्रेस नेताओं ने जताई गहरी संवेदना
वहीं प्रमोद तिवारी और आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि जब देश स्वतंत्र हुआ, तब स्वर्गीय रतन टाटा ने बड़े उद्योगों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के लिए अग्रणी भूमिका निभाई। विधायक मोना और सांसद तिवारी ने बताया कि पद्मभूषण रतन टाटा ने आजाद भारत के निर्माण में योगदान देते हुए राष्ट्र की सच्ची सेवा की। उन्होंने यह भी कहा कि रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत को मजबूती देने के लिए टाटा स्टील्स सहित कई प्रमुख संयंत्र स्थापित किए।



कांग्रेस-सपा गठबंधन पर कहा...
यूपी में कांग्रेस और सपा के बीच गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत पर विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि मतों के बिखराव को रोकने के लिए उच्च स्तर पर बातचीत जारी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस संविधान बचाओ संकल्प अभियान के तहत प्रदेश में पार्टी की मजबूती के प्रयासों को तेजी से आगे बढ़ाएगी। यह बयान गुरुवार को मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल के हवाले से जारी किया गया।

Also Read

सपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज के घर पर किया प्रदर्शन, जताया रोष

10 Oct 2024 11:45 PM

प्रयागराज मुज्तबा सिद्धिकी को प्रत्याशी बनाने पर पार्टी में विरोध : सपा कार्यकर्ताओं ने इंद्रजीत सरोज के घर पर किया प्रदर्शन, जताया रोष

समाजवादी पार्टी ने प्रयागराज की फूलपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए तीन बार विधायक रहे मोहम्मद मुज्तबा सिद्धिकी को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। और पढ़ें