Pratapgarh News : आरपीएफ ने चलाया अभियान, छह ई रिक्शा का काटा चालान

आरपीएफ ने चलाया अभियान, छह ई रिक्शा का काटा चालान
UPT | छः ई रिक्शा का कटा चालान

Apr 29, 2024 01:44

रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार को अभियान चलाकर करीब छह ई रिक्शा का नो इंट्री में चालान कर दिया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। एक दिन पहले भी नौ वाहनों का चालान किया था। टेंपो...

Apr 29, 2024 01:44

Pratapgarh News: (विकास गुप्ता) : रेलवे सुरक्षा बल ने रविवार को अभियान चलाकर करीब छह ई रिक्शा का नो इंट्री में चालान कर दिया। इससे हड़कंप मचा हुआ है। एक दिन पहले भी नौ वाहनों का चालान किया था। टेंपो और ई रिक्शा चालकों की भीड़ ने सर्कुलेटिंग एरिया की बैंड बजा कर रख दी है। इनकी वजह से यात्री स्टेशन आ- जा नहीं सकते हैं। 

जीआरपी वाले भी नहीं देते है ध्यान
आरपीएफ और जीआरपी वाले भी ध्यान नहीं देते हैं। केवल फोटो खिंचवा कर अफसरों को अपनी मुस्तैदी दिखाते हैं। वाहनों के अतिक्रमण का मामला डीआरएम तक पहुंचा तो उन्होंने सभी जिम्मेदारों को निर्देश किया। नतीजा यह निकला कि आरपीएफ कार्रवाई के मूड में सड़क पर उतर आई हैं।

रविवार को कार्रवाई से मचा हड़कंप
वह पकड़ पकड़ कर चलान कर रही है। ख़ास बात यह है कि वह अपने चहेतों को टच नहीं कर रही है। यही लोग बाद में बिचौलिया बनकर उसके लिए दलाली करते हैं। हालांकि, रविवार को कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा। उपनिरीक्षक मंजीत डबास ने बताया कि नो इंट्री के मिले कई ई रिक्शा को पकड़कर लाया गया है। कार्रवाई चल रही है।

Also Read

तभी निकली चिंगारी और हो गया धमाका... दो की मौत

5 Oct 2024 04:34 PM

फतेहपुर पटाखा बना रहे थे बाप-बेटे : तभी निकली चिंगारी और हो गया धमाका... दो की मौत

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में पटाखा बनाने के दौरान बारूद के ढेर में विस्फोट हो गया। इससे पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री के संचालक और उसके बेटे की मौत हो गई। वहीं उनका भतीजा गंभीर रूप से झुलस गया। और पढ़ें