प्रतापगढ़ में प्रमोद तिवारी : राज्यसभा सांसद बोले-विकसित भारत के निर्माण के लिए ज्ञान से परिपूर्ण पीढ़ी तैयार करें शिक्षाविद 

राज्यसभा सांसद बोले-विकसित भारत के निर्माण के लिए ज्ञान से परिपूर्ण पीढ़ी तैयार करें शिक्षाविद 
UPT | प्रमोद तिवारी ने कार्यक्रम को संबोधित किया।

Mar 17, 2024 21:25

राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज दुनिया में हमारी मेधाशक्ति ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा की मजबूती से ही हम विकसित भारत के लिए एक सशक्त और ज्ञान से परिपूर्ण पीढ़ी को तैयार कर सकते हैं।

Mar 17, 2024 21:25

Pratapgarh News :  जिले के रसूलपुर नौढ़िया स्थित सम्यक ग्लोबल एकेडमी के संस्थापना महोत्सव में मेधावियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम का शुभारम्भ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। 

राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। विद्यालय के विद्यार्थी अनुरोग, खुशी सरोज, प्रवीण पांडेय, अनस पांडेय, ने सरस्वती वंदना तथा स्वागत गान की मनमोहन प्रस्तुति दी। राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि आज दुनिया में हमारी मेधाशक्ति ज्ञान और विज्ञान के क्षेत्र में सफलता का परचम लहरा रही है। उन्होंने कहा कि बच्चों की बुनियादी शिक्षा की मजबूती से ही हम विकसित भारत के लिए एक सशक्त और ज्ञान से परिपूर्ण पीढ़ी को तैयार कर सकते हैं। उन्होंने विद्यालय के शैक्षणिक परिवेश को मजबूत बनाने के लिए स्वयं तथा क्षेत्रीय विधायक आराधना मिश्रा मोना की ओर से भरपूर सहयोग का भरोसा दिलाया।

कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रमोद तिवारी ने सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए कई विभूतियों को आयोजन समिति की ओर से सम्मानित किया। राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को बच्चों से मुलाकात कर हौसला आफजाई करते देखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक राममूर्ति शुक्ल ने व संचालन संयुक्त अधिवक्ता संघ लालगंज के पूर्व अध्यक्ष देवीप्रसाद मिश्र ने किया। आलोक शुक्ला ने स्वागत भाषण तथा प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा ने आभार जताया।

इस मौके पर बाबागंज बुद्धीधर स्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनय द्विवेदी, जिला पंचायत सदस्य लालजी यादव, रघुनाथ सरोज, अनिल त्रिपाठी महेश, विकास मिश्र, आशीष तिवारी, त्रियुगी नारायण शुक्ल, शैलेन्द्र निर्मल, दुर्गेश पाण्डेय, निसार अहमद, भूवनेश्वर शुक्ला, राजेश गुप्ता, आनन्द पाण्डेय, विवेक पाण्डेय, कामेश्वर मिश्र, श्रीनारायण तिवारी, बबलू पटेल, रिंकू शुक्ला, प्रदीप सिंह, मनीष मिश्र, हरिश्चन्द्र सरोज, मक्खन शुक्ल, मनीष पाण्डेय, आलोक सिंह, ओमप्रकाश धुरिया, जगदीश निर्मल, उमेश, जायसवाल, रविशंकर शुक्ल, रमापति यादव आदि मौजूद रहे।

Also Read

24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

5 Oct 2024 09:30 PM

कौशांबी रामकथा के दौरान फाड़ी गई धार्मिक पुस्तक : 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी की मांग, हिंदू संगठनों ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में रामकथा के दौरान भागवत गीता के अपमान का मामला सामने आया है। यहां कुछ असामाजिक तत्वों ने धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। इसकी जानकारी जैसे ही हिंदूवादी संगठनों को हुई, उन्होंने हंगामा कर दिया। और पढ़ें