प्रयागराज की प्रिया का क्रिकेट में जलवा : WPL के बाद अब भारतीय टीम में हुआ चयन, गांव में जश्न

WPL के बाद अब भारतीय टीम में हुआ चयन, गांव में जश्न
UPT | प्रयागराज की प्रिया का क्रिकेट में जलवा

Oct 18, 2024 14:48

प्रयागराज की प्रिया मिश्रा का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। प्रिया की उम्र महज 20 साल है। ये कामयाबी उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है।

Oct 18, 2024 14:48

Short Highlights
  • प्रयागराज की प्रिया का क्रिकेट में जलवा
  • भारतीय टीम में हुआ चयन
  • करोल बाग में रहता है परिवार
Prayagraj News : प्रयागराज की प्रिया मिश्रा का भारतीय क्रिकेट टीम में चयन हो गया है। प्रिया की उम्र महज 20 साल है। ये कामयाबी उसके लिए किसी सपने से कम नहीं है। भारतीय टीम में चयन होने के बाद प्रिया के गांव में भी जश्न है। उनका परिवार फिलहाल दिल्ली में रहता है। प्रिया मिश्रा ने आईपीएल में भी शानदार प्रदर्शन किया था। 

करोल बाग में रहता है परिवार
प्रिया मिश्रा का परिवार अभी दिल्ली के करोल बाग इलाके में रहता है। लेकिन वह मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। प्रयागराज के मेजा तहसील स्थित मदरा मुकुंदपुर में उनका गांव है। प्रिया लेग स्पिन गेंदबाज हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया ‘ए’ के साथ मुकाबले में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए थे।



गुजरात जायंट्स के लिए भी खेला
प्रिया मिश्रा ने महिलाओं के आईपीएल यानी वुमेंस प्रीमियर लीग में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता था। वुमेंस प्रीमियर लीग में वह गुजरात जायंट्स की तरफ से खेली थीं। प्रिया के पिता संदीप मिश्रा रेलवे में इलेक्ट्रिशियन हैं। भारतीय टीम में चयन के बाद से ही प्रिया के गांव में जश्न का माहौल है।

क्रिकेट को समझती थीं लड़कों का गेम
प्रिया मिश्रा के ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रदर्शन ने सेलेक्शन कमेटी का भी ध्यान खींचा है। बताते हैं कि प्रिया पहले अपने गांव में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलती थीं। तब उन्हें ये भी नहीं मालूम था कि महिलाओं का भी क्रिकेट होता है। उन्हें लगता था कि क्रिकेट केवल लड़कों का गेम है। लेकिन जब वह दिल्ली आईं, तो उनके सपनों को पंख लगे।

यह भी पढ़ें- आयरन स्क्रैप : बोगस रैकेट के जरिए 285 करोड़ की टैक्स चोरी का पर्दाफाश, अब रजिस्टर्ड कारोबारी देंगे 2 प्रतिशत टीडीएस

यह भी पढ़ें- Noida Airport Update : विमानों की लैंडिंग का रास्ता साफ, 30 नवंबर को यात्रियों को लेकर उड़ेंगे हवाई जहाज

Also Read

स्मार्ट जल प्रबंधन से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वॉटर मैनेजमेंट के लिए लॉन्च होगा स्पेशल ऐप

18 Oct 2024 04:31 PM

प्रयागराज प्रयागराज महाकुंभ 2025 : स्मार्ट जल प्रबंधन से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, वॉटर मैनेजमेंट के लिए लॉन्च होगा स्पेशल ऐप

योगी सरकार वेबसाइट व मोबाइल ऐप बेस्ड ‘वॉटर मॉनिटरिंग मैनेजमेंट सिस्टम’ के जरिए महाकुंभ मेला क्षेत्र में जल प्रबंधन की प्रक्रिया को पूरा करने पर फोकस कर रही है... और पढ़ें