प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसको लेकर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा मुख्यमंत्री के…
मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारियां पूरी : पुलिस ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, आप भी जानिए कब आ रहे योगी आदित्यनाथ
Sep 03, 2024 20:53
Sep 03, 2024 20:53
प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित
आप को बता दें कि बुधवार 4 सितंबर को प्रयागराज में सीएम योगी आदित्यनाथ का भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसको लेकर पुलिस आयुक्त तरुण गाबा, मण्डलायुक्त विजय विश्वास पंत एवं जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल द्वारा मुख्यमंत्री के बुधवार को प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम इफको फूलपुर (कार्यक्रम स्थल) पर सुरक्षा के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों के सम्बन्ध में भ्रमण एवं निरीक्षण कर समीक्षा की गयी।
सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए
इसके साथ ही सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। भ्रमण के दौरान अपर पुलिस आयुक्त एन कोलांची, मुख्य विकास अधिकारी गौरव कुमार, पुलिस उपायुक्त गंगानगर अभिषेक भारती, पुलिस उपायुक्त प्रोटोकॉल, पुलिस उपायुक्त यातायात नीरज कुमार पाण्डेय एवं अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
Also Read
19 Sep 2024 08:24 PM
प्रयागराज में जनवरी 2025 में होने वाले इस महाकुंभ के लिए जल की सतह पर निगरानी के लिए पहली बार वाटर स्कूटर ब्रिगेड तैनात की जाएगी। इसके अलावा, अंडर वाटर सेफ्टी उपकरणों की खरीद के लिए बजट को स्वीकृति मिल गई है... और पढ़ें