प्रयागराज में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल : कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता की निंदा, एक स्वर में बोले सीबीआई करे जांच

कोलकाता में महिला डॉक्टर से हुई बर्बरता की निंदा, एक स्वर में बोले सीबीआई करे जांच
UPT | हड़ताल पर जूनियर डॉक्टर

Aug 12, 2024 13:58

कोलकाता में महिला जूनियर डॉक्टर की रेप के बाद हत्या कर दी गई। इस मामले की आग अब पूरे देश में फैल गई है। जघन्य घटना के विरोध में देशभर में डॉक्टरों ने प्रदर्शन शुरू कर तत्काल सभी अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग शुरू कर दी है।

Aug 12, 2024 13:58

Short Highlights
  • अस्पताल में इमरजेंसी सर्विसेज चालू, यहां पर जरूरी मरीजों को देखा जा रहा 
  • सीबीआई जांच कराकर जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए 
Prayagraj News : प्रयागराज में जूनियर डॉक्टरों ने कोलकाता में एक महिला जूनियर डॉक्टर के साथ हुए रेप और हत्या के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया है। यह जघन्य घटना अब पूरे देश में आक्रोश का कारण बन गई है,जिसके चलते विभिन्न शहरों में डॉक्टरों की ओर से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टरों ने इस मामले को लेकर पूरी तरह से हड़ताल कर दी है।

अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए  
जूनियर डॉक्टरों की मुख्य मांग है कि अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा दी जाए। इसके साथ ही उन्होंने इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है ताकि निष्पक्ष और तेजी से न्याय सुनिश्चित किया जा सके। डॉक्टरों का कहना है कि कोलकाता में हुई इस घटना ने पूरे मेडिकल समुदाय को हिला कर रख दिया है और वे इसे लेकर बहुत चिंतित हैं।

सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की मांग  
प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों ने सरकार से सेंट्रल प्रोटेक्शन एक्ट बनाने की भी मांग की है,जो डॉक्टरों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे इससे भी बड़ा आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। हालांकि, डॉक्टरों ने यह भी स्पष्ट किया है कि उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं को बंद नहीं किया है। किसी भी आपातकालीन मामले में वे सेवा प्रदान करेंगे, लेकिन उनका प्रदर्शन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार उनकी मांगों को मान नहीं लेती। 

न्याय मिलने तक शांत नहीं बैठेंगे  
जूनियर डॉक्टरों का कहना है कि जिस प्रकार से कोलकाता में उनके साथी के साथ घिनौनी वारदात हुई है,उसके खिलाफ पूरे देश के डॉक्टरों में गुस्सा है। जब तक आरोपियों को गिरफ्तार कर उन्हें सजा नहीं दी जाती और सीबीआई जांच शुरू नहीं होती,तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा। प्रयागराज के इस विरोध प्रदर्शन से यह साफ है कि डॉक्टर समुदाय इस घटना को लेकर बेहद गंभीर है और वे न्याय मिलने तक शांत नहीं बैठेंगे। यह घटना देश भर के डॉक्टरों के बीच एकजुटता और सुरक्षा की मांग को और भी मजबूत कर रही है। 

Also Read

प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

6 Oct 2024 12:26 PM

प्रयागराज सीएम योगी ने महाकुंभ की तैयारियों का जायजा लिया : प्रयागराज में अखाड़ों के साथ की बैठक, पेशवाई और शाही स्नान पर हुई चर्चा

यूपी के सीएम योगी ने संगम नोज पर पहुंचकर सबसे पहले मां गंगा की पूजन के साथ उनको चुनरी और नारियल अर्पित कर महाकुंभ के सकुशल आयोजन के लिए प्राथना की। और पढ़ें