Prayagraj News : संसद में हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर उबाल, मेयर ने फूंका राहुल का पुतला

संसद में हिंदुओं को हिंसक बताने वाले बयान पर उबाल, मेयर ने फूंका राहुल का पुतला
UPT | राहुल गांधी का पुतला फूंकते मेयर और बीजेपी कार्यकर्ता

Jul 02, 2024 10:20

राहुल गांधी के बयान से नाराज संगम नगरी प्रयागराज के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका है।संसद में दिए गए बयान को लेकर बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा है।

Jul 02, 2024 10:20

Short Highlights
  • बीजेपी ने सदन से सड़क तक राहुल गांधी को घेरने का काम शुरू कर दिया है।
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने आनंद भवन के गेट पर किया प्रदर्शन।
Prayagraj News : रायबरेली से कांग्रेस सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा हिंदुओं को लेकर संसद में दिए गए बयान से बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं का गुस्सा भड़क उठा है। राहुल गांधी के बयान से नाराज संगम नगरी प्रयागराज के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका है। मेयर उमेश चन्द्र गणेश केसरवानी, बीजेपी महानगर अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्रा और काशी प्रांत के उपाध्यक्ष अवधेश गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नेहरू गांधी खानदान के पैतृक आवास आनंद भवन के सामने राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला फूंका है।

माफी मांगे राहुल गांधी
मेयर उमेश चन्द्र शंकर गणेश केसरवानी ने कहा कि राहुल गांधी ने बहुसंख्यक समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। राहुल गांधी ने हिंदुओं के लिए कहा कि हिंदू केवल हिंसा करता है और असत्य बोलता है। उन्होंने आरोप लगाया है कि राहुल गांधी पंडित जवाहरलाल नेहरू के नक्शे कदम पर चल रहे हैं। क्योंकि उनकी वजह से देश के विभाजन के समय पाकिस्तान में लाखों हिंदुओं की हत्या की गई। मेयर ने आरोप लगाया कि यही मानसिकता सोनिया गांधी की भी रही।

हिन्दुओं का अपमान कर रहे राहुल गांधी
महापौर ने आरोप लगाया कि कांग्रेस तालिबानियों के साथ भी खड़ी होती है। जिन्होंने भगवान बुद्ध की प्रतिमा को अफगानिस्तान में नष्ट किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समय-समय पर हिंदुओं को अपमानित करती रही है। कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट में भगवान राम के अस्तित्व को ना करते हुए हलफनामा भी दिया था। इसी परंपरा और विचारधारा का परिचय देते हुए राहुल गांधी भी आज हिंदुओं के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं। ‌मेयर ने राहुल गांधी के बयान की निंदा करते हुए लोकसभा अध्यक्ष से उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की भी मांग की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि बार-बार राहुल गांधी हिंदुओं का अपमान कर रहे हैं, जिसे देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। 

Also Read

फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर जताया दुख, बोले-सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम

4 Jul 2024 07:56 PM

फतेहपुर Fatehpur News : फतेहपुर सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर जताया दुख, बोले-सुरक्षा के नहीं थे पुख्ता इंतजाम

फतेहपुर से सपा सांसद नरेश उत्तम ने हाथरस घटना पर सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि हाथरस में सत्संग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए थे। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया। और पढ़ें