Maha Kumbh-2025 : यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर 15 भाषाओं में किया जाएगा एनाउंसमेंट

यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे स्टेशन पर 15 भाषाओं में किया जाएगा एनाउंसमेंट
UPT | प्रयागराज जंक्शन

Sep 25, 2024 00:27

संगम नगरी में लगने वाले महाकुंभ 2025 में देश के तमास प्रांतों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सामने भाषा का संकट न आए इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एक खास इंतजाम करने जा रहा है...

Sep 25, 2024 00:27

Prayagraj News : संगम नगरी में लगने वाले महाकुंभ 2025 में देश के तमास प्रांतों से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं के सामने भाषा का संकट न आए इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे प्रशासन एक खास इंतजाम करने जा रहा है। देश में पहली बार प्रयागराज रेलवे हिंदी, अंग्रेजी ही नहीं बल्कि 15 प्रमुख भाषाओं में एनाउंसमेंट करवाएगा। यह व्यवस्था प्रयागराज जंक्शन के साथ संगम क्षेत्र में रेलवे द्वारा बनाए जाने वाले शिविरों में भी की जा रही है।

हिंदी, अंग्रेजी समेत 15 भाषाओं में होगा अनाउंसमेंट
महाकुंभ के दौरान देश और विदेश में रहने वाले लाखों श्रद्धालुओं का आवागमन ट्रेनों के माध्यम से होना है। इसमें काफी संख्या में ऐसे श्रद्धालु भी होंगे जो तमिलनाड़, केरल, कर्नाटक, तेलगांना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, असम आदि राज्यों से आएंगे। प्रयागराज हिंदी भाषी क्षेत्र है। ऐसे में दूसरे राज्यों से आने वाले यात्रियों के सामने भाषा का संकट न उत्पन हो उसके लिए उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल ने महाकुंभ के दौरान पहली बार संगम नगरी के रेलवे स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी समेत तमाम प्रांतों में बोली जाने वाली 15 भाषाओं में अनाउंसमेंट कराने की तैयारी की है। हालांकि, भाषाओं की संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। 

डीआरएम हिमांशु बडोनी ने दी जानकारी
प्रयागराज मंडल के डीआरएम हिमांशु बडोनी के मुताबिक देश की कई भाषाओं में अनाउंसमेंट के लिए रेलवे एक अपना सॉफ्टवेयर तैयार कर रहा है। इसकी मदद से प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी आदि रेलवे स्टेशनों पर हिंदी, अंग्रेजी के साथ कोंकणी, गुजराती, बंगाली, ओड़िआ, असमिया, तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़, पंजाबी, मणिपुरी, मराठी आदि भाषाओं में भी एनाउंसमेंट हो सकेगा। इससे दूसरे प्रांतों से आने वाले यात्रियों को खासी सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा यह सुविधा मेला क्षेत्र बनाए जाने वाले शिविरों में भी दी जाएगी। यहां बनाए जाने वाले दोनों शिविरों में 15 भाषाओं में एनाउंसमेंट होगा।

Also Read

पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, प्रधान का बेटा निकला मास्टरमाइंड

24 Sep 2024 06:41 PM

प्रतापगढ़ 4 लाख की लूट का पर्दाफाश : पुलिस ने 12 घंटे के अंदर किया खुलासा, प्रधान का बेटा निकला मास्टरमाइंड

सोमवार को देर शाम आसपुर देवसरा इलाके में 4 लाख 15 हजार रुपये की लूट हुई थी। प्रतापगढ़ पुलिस ने 12 घंटे के अंदर इस मामले का खुलासा करते हुए तीनों लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। और पढ़ें