नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर सिर्फ मनोरंजन ही नहीं, उपयोगी जानकारी भी लोकप्रिय हो रही है। जिन लोगों को ज्योतिष और पैसों से जुड़ी बातें समझ में आती हैं वे इन दोनों विषयों को मिलाकर अपना अलग डिजिटल करियर बना सकते हैं।
छोटी रील्स से शुरुआत की जा सकती है। 30 से 60 सेकंड की रील में कोई क्रिएटर बता सकता है कि ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार कुंडली का दूसरा भाव धन और परिवार से जुड़ा माना जाता है, 11वां भाव लाभ और 12वां भाव खर्च से जुड़ा होता है। इसी क्लासिक व्याख्या को रोजमर्रा की वित्तीय सलाह से जोड़कर दर्शकों को सरल भाषा में समझाया जा सकता है।
रिल्स का कंटेंट कैसे बनाएं
किसी वीडियो में पहले ज्योतिषीय धारणा को संक्षेप में समझाया जाए और तुरंत उसके बाद वैसा ही व्यवहारिक वित्तीय टिप दिया जाए। उदाहरण के लिए कुंडली के दूसरे भाव के संदर्भ में बजट बनाकर बचत करने की वजह समझाई जा सकती है। दूसरी हो सकती है खर्च कम करने, इमरजेंसी फंड बनाने या निवेश की बेसिक जानकारी देना।
इस तरह कंटेंट सिर्फ ज्योतिष तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि पर्सनल फाइनेंस के सरल और उपयोगी कदम भी दर्शाए जा सकेंगे। कई क्रिएटर्स छोटे क्लिप्स में 1000 रुपये की एसआईपी से बड़ा फंड कैसे तैयार होगा, या बचत की आदत कैसे डालें, जैसे बेसिक टॉपिक्स भी दे रहे हैं।
भरोसा बनाना सबसे जरूरी होता है। ज्योतिष से जुड़ी बातें हमेशा मान्यता के रूप में ही पेश करनी चाहिए, वैज्ञानिक तथ्य की तरह नहीं। वहीं निवेश और पैसे के सुझाव देते समय सही और तर्कसंगत जानकारी देनी चाहिए ताकि ऑडियंस का भरोसा बना रहे।
अगर कंटेंट लगातार सरल और भरोसेमंद होगा तो धीरे-धीरे एक खास ऑडियंस बन सकती है। आगे चलकर उस कम्युनिटी के जरिए ब्रांड कोलैबोरेशन और दूसरी डिजिटल कमाई के मौके भी मिल सकते हैं। शुरुआत में कमाई से ज्यादा जरूरी लोगों का भरोसा जीतना होगा।
यह रास्ता उन लोगों के लिए खास है जो ज्योतिष और फाइनेंस दोनों में रुचि रखते हैं और छोटे, सीधे संदेशों में काम करना पसंद करते हैं। जो अभी शुरुआत कर रहे हैं उन्हें पहले ऑडियंस बनाकर, फिर मनीटाइजेशन के ऑप्शन्स पर काम करना चाहिए।
स्रोत: अमर उजाला
