मुजफ्फरनगर में भाजपा की हार पर संगीत सोम का आया बयान : बोले- 'मेरी विधानसभा में सही वोट मिले, जहां हारे, वहां जांच हो'

बोले- 'मेरी विधानसभा में सही वोट मिले, जहां हारे, वहां जांच हो'
सोशल मीडिया | मुजफ्फरनगर में भाजपा की हार पर संगीत सोम का आया बयान

Jun 06, 2024 19:34

मुजफ्फरनगर की हार पर अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीम सोम का बयान सामने आया है।

Jun 06, 2024 19:34

Short Highlights
  • भाजपा की हार पर संगीत सोम का आया बयान
  • विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला
  • संजीव बालियान से नाराजगी जगजाहिर
Muzaffarnagar News : लोकसभा चुनाव 2024 में भारतीय जनता पार्टी को उत्तर प्रदेश में महज 33 सीटें ही मिल पाई हैं। भाजपा यूपी की ऐसी कई सीटें हार गई, जिनकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। मुजफ्फरनगर की सीट भी इसमें से ही एक है। यहां से भाजपा के दिग्गज नेता संजीव बालियान चुनाव हार गए। मुजफ्फरनगर की हार पर अब भाजपा के फायर ब्रांड नेता और मेरठ की सरधना सीट से पूर्व विधायक संगीम सोम का बयान सामने आया है।

संगीत सोम ने क्या कहा?
संगीत सोम ने कहा कि 'कहां कमी रह गई और हम सीट क्यों हार गए, इसकी समीक्षा होनी चाहिए और समीक्षा के बाद कार्रवाई भी होनी चाहिए। मेरी जिम्मेदारी सरधना विधानसभा की थी और मैं वहीं का विधायक रहा हूं। सरधना में भाजपा नहीं हारी है।' संगीत सोम ने कहा कि 'भाजपा की रीढ़ कार्यकर्ता हैं और उपेक्षा के कारण वह निष्क्रिय हो गए। 90 फीसदी पर्ची नहीं बंटी और यही हार का कारण बना।' वहीं संगीत सोम ने कहा कि मुस्लिम वोटर कभी भाजपा को वोट नहीं देता, इस गलतफहमी में न रहें।

विपक्षी गठबंधन पर बोला हमला
संगीत सोम ने कहा कि 'हमने ठाकुरों को समझाया और उन्होंने हमें वोट दिया। ठगों का एक गठबंधन बना था, वह देश में माहौल बना रहे थे कि आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा। लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हुए। कुछ हमारे भाई-बहन फिसल गए, जिसका थोड़ा फर्क पड़ा। हमें मंथन करने की आवश्यकता है। जिस सीट पर हारे हैं और जिसकी वजह से हारे हैं, उसकी जांच होनी चाहिए।'

संजीव बालियान से नाराजगी जगजाहिर
संगीत सोम और संजीव बालियान की नाराजगी जगजाहिर है। कहते हैं कि संगीत सोम के विधानसभा का चुनाव हारने की असल वजह संजीव बालियान ही थे। इसी के बाद से दोनों के बीच दूरी बढ़ती गई। समय-समय पर दोनों की तरफ से एक-दूसरे के खिलाफ बयान भी सामने आए। हालांकि बाद में संगीत सोम ने कहा कि बालियान ने उनकी कोई भैंस नहीं खोली, जो उनसे नाराजगी हो। आपको बता दें कि संजीव बालियान को सपा के हरेंद्र मलिक ने 24 हजार वोटों से हरा दिया है।

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें