Muzaffarnagar News : विदाई और सुहागरात के बाद दुल्हन ने किया खौफनाक कांड, जानिए पूरा मामला

विदाई और सुहागरात के बाद दुल्हन ने किया खौफनाक कांड, जानिए पूरा मामला
UPT | मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लुटेरी दुल्हन गैंग का किया भंडाफोड़

May 09, 2024 10:23

यूपी के मुजफ्फरनगर में एक रात की लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किया गया है। इस गैंग के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई...

May 09, 2024 10:23

Muzaffarnagar News : यूपी के मुजफ्फरनगर में एक रात की लुटेरी दुल्हन गैंग का पुलिस द्वारा भंडाफोड़ किया गया है। इस गैंग के सात सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में उनके पास से बड़ी मात्रा में लूटी गई सोने और चांदी की ज्वैलरी और नगदी बरामद की गई है। जिसके बाद पुलिस उनके साथ पूछताछ कर रही है।

जानिए पूरा मामला
इस मामले में शिकायतकर्ता बादल, जो कि तितावी थाने के गांव खेड़ी दूदाधारी निवासी हैं, ने शिकायत दर्ज की थी। उनकी शादी 1 मार्च को उत्तराखंड के उधम सिंह निवासी निक्की के साथ हुई थी, लेकिन शादी की रात ही लुटेरी दुल्हन घर का सारा सामान समेट कर फरार हो गई थी।

जरूरतमंदों को बनाते थे अपना थिकार
पुलिस के मुताबिक, लुटेरी दुल्हन गैंग के लोग जरूरतमंदों को अपनी जाल में फंसाते थे और उन्हें अपनी जाल में फंसाकर उनकी शादी करवा देते थे। शादी के बाद सुहागरात को घर का सारा सामान समेट कर फरार हो जाती थीं। गैंग के अन्य सदस्य उन्हें शादी से लेकर भागने तक में मदद करते थे।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा
पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 380, 406, और 420 में मुकदमा दर्ज किया है, और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस द्वारा की गई जांच अभी भी जारी है और आरोपियों से पूरी तरह से पूछताछ की जा रही है।

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें