मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर : बच्चा चोरी गिरोह चला रही दो बहनें गिरफ्तार, मेरठ से चोरी हुआ बच्चा भी बरामद

बच्चा चोरी गिरोह चला रही दो बहनें गिरफ्तार, मेरठ से चोरी हुआ बच्चा भी बरामद
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी

Jun 02, 2024 00:08

मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित रजबन बाजार से शुक्रवार को चोरी हुआ बच्चे को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बरामद करते हुए बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा किया है...

Jun 02, 2024 00:08

Muzaffarnagar News : मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र स्थित रजबन बाजार से शुक्रवार को चोरी हुआ बच्चे को मुजफ्फरनगर पुलिस ने बरामद करते हुए बच्चा चोरी गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने गिरोह की मुख्य आरोपी राधिका और उसकी बहन को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पुलिस टीम ने एक तीसरी महिला अन्नू को भी गिरफ्तार किया है। पूछताछ में पता चला कि दिल्ली की रहने वाली एक महिला बच्चे के सौदे में बिचौलिया थी। पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।

दिल्ली की एक निसंतान दंपत्ति को बेचा जाना था बच्चा
जानकारी के अनुसार, पकड़ी गई दोनों बहनें ने मिलकर दो माह के बच्चे का सौदा एक निसंतान दंपत्ति से दो लाख रूपये में कर चुकी थी। पुलिस अगर तुरंत कार्रवाई ना करती तो आरोपी बहने बच्चे को बेच चुकी होती। वहीं पुलिस की एक टीम उस निसंतान दंपत्ति से पूछताछ करने के लिए  दिल्ली के लिए रवाना हुई है। पुलिस पूछताछ में मुख्य आरोपी मीनू उर्फ राधा मेरठ निवासी सहेली अंकिता का बच्चा चुराकर वहां से भागी थी। पूछताछ में उसने बताया कि अंकिता की भाभी नीतू उसकी सहेली थी। नीतू के कारण ही कुछ सालो पहले उसकी दोस्ती अंकिता से भी हो गई। 

2 लाख रूपये में किया था बच्चे का सौदा
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गुरुवार को उसे पता चला कि अंकिता मेरठ आई है और उसके साथ उसका 2 महीने का बच्चा भी है। इसके बाद मैं मेरठ पहुंची। यहां शुक्रवार को अंकिता को बहाने से बाजार ले गई। वहां से उसने अंकिता को बातों में उलझाकर बच्चा ले लिया। जिसके बाद बच्चा चुराकर वहां से बस से अपनी बहन के घर मुजफ्फरनगर आ गई। आरोपी ने बताया कि बच्चा उसने दिल्ली की रहने वाले एक निसंतान दंपत्ति को 2 लाख रुपयों में बेचने के लिए चुराया था। 

ऐसे आई पकड़ में 
घटना के बाद मेरठ लालकुर्ती पुलिस सहित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। मेरठ पुलिस के आला अधिकारी बच्चे की तलाश में जुट गए। पूछताछ के बाद आरोपी महिला के मोबाइल को सर्विलांस पर लगाया गया, तो उसकी लोकेशन मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मिली थी। जिसके बाद मेरठ पुलिस ने मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस से संपर्क कर सारी घटना बताई गई। जिसके बाद मेरठ और मुजफ्फरनगर सिविल लाइन थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा।

एसएसपी ने टीम को दिया इनाम
मुजफ्फरनगर एसएसपी ने सिविल लाइन थाना पुलिस ने टीम को तुरंत कार्रवाई करने और अच्छे काम करने के लिए 10 हजार रुपए का नगद इनाम भी दिया गया। पुलिस दोनों आरोपियों से और पूछताछ कर रही है, ताकि उनके गिरोह की ओर जानकारी हासिल कर सके।

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें