पूर्व भाजपा विधायक पर अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप : गंधर्व विवाह कर बनाए अश्लील वीडियो, कहा- अब अधिकारियों को खुश करने का बना रहा दबाव

गंधर्व विवाह कर बनाए अश्लील वीडियो, कहा- अब अधिकारियों को खुश करने का बना रहा दबाव
UPT | पूर्व भाजपा विधायक पर अभिनेत्री ने लगाए गंभीर आरोप

Sep 29, 2024 20:58

सहारनपुर की एक अभिनेत्री ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि भाजपा नेता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए।

Sep 29, 2024 20:58

Short Highlights
  • पूर्व भाजपा विधायक पर गंभीर आरोप
  • अभिनेत्री ने लगाए हैं कई आरोप
  • पहले से विवादों में रहे हैं पूर्व विधायक
Saharanpur News : सहारनपुर की एक अभिनेत्री ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभिनेत्री का कहना है कि भाजपा नेता ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान अश्लील वीडियो बना लिए। उसका कहना है कि पूर्व विधायक उसे लगातार ब्लैकमेल कर रहा है और कई अन्य लोगों के साथ संबंध बनाने का दबाव बना रहा है।

2022 में हुई थी मुलाकात
आरोपी नेता सुरेश राठौर भाजपा का पूर्व विधायक है और हरिद्वार की ज्वालापुर विधानसभा सीट से चुनाव जीत चुका है। अभिनेत्री खुद को आरोपी की दूसरी पत्नी बता रही है। उसका कहना है कि सुरेश राठौर से उसकी मुलाकात 12 जून 2022 को हुई थी। वह उस वक्त संत रविदास आश्रम का आचार्य था। कुछ दिन फोन पर बात करने के बाद आरोपी ने उसे आश्रम बुग्गावाला में लंच के लिए बुलाया।



नेपाल में किया गंधर्व विवाह
महिला ने कहा कि लंच में उसने कुछ नशीली दवाई देकर शारीरिक संबंध बनाए और इसका वीडियो बना लिया। इस वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करते हुए आरोपी ने उससे 4 अक्टूबर 2022 को नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में गंधर्व विवाह कर लिया। अभिनेत्री ने कहा कि आरोपी उसे वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल कर रहा है और उसके ऊपर के कुछ अधिकारियों को खुश करने का दबाव बना रहा है। महिला ने सोशल मीडिया पर पूर्व विधायक संग कई वीडियो भी अपलोड किए हैं।

नेता ने लगाए उगाही के आरोप
आपको बता दें कि अभिनेत्री का अपने पहले पति से अभी तलाक का मामला चल रहा है। अपने पहले पति को तलाक दिए बिना ही उसने सुरेश राठौर से शादी कर ली थी। उसने सुरेश राठौर से अपनी जान का खतरा बताया है। इधर पूर्व विधायक ने महिला पर धन उगाही का आरोप लगाया है। उसने कहा कि महिला ने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपये की मांग की थी, जिसमें से वह 16 लाख रुपये दे भी चुके हैं।

पहले से विवादों में रहे हैं पूर्व विधायक
पूर्व विधायक का नाता पहले से ही विवादों से रहा है। जब वह विधायक थे, तब एक महिला कार्यकर्ता ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लेकिन विधायक के प्रभाव में महिला को ही जेल में बंद कर दिया गया था। सहारनपुर की अभिनेत्री के साथ पूर्व विधायक के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

Also Read