सहारनपुर में बोले कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय : देश में अराजकता का माहौल, एक तरफ मॉब लिंचिंग की घटना, दूसरी तरफ पेपर लीक

देश में अराजकता का माहौल, एक तरफ मॉब लिंचिंग की घटना, दूसरी तरफ पेपर लीक
UPT | मॉब लिंचिंग घटना का शिकार हुए परिजनों से मिले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष। अजय राय

Jun 30, 2024 22:03

प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। 

Jun 30, 2024 22:03

Short Highlights
  • मॉब लिचिंग के शिकार भाइयों के घर पहुंचे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष 
  • पीड़ित परिवार के लिए की एक करोड़ मुआवजा देने की मांग
  •  भाजपा सरकार पर जमकर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय
Saharanpur News : छत्तीसगढ़ के रायपुर में मॉब लिंचिंग के शिकार सहारनपुर के लखनौती गांव के दो सगे भाइयों के घर आज उप्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहुंचे। जहां पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी।  

सहारनपुर के लखनौती पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में सहारनपुर के लखनौती पहुंचे कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मॉब लिंचिंग का शिकार दोनों भाईयों के परिजनों से मिला। इस दौरान पीड़ित परिवार को सांत्वना देते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, सरकार को पीड़ित परिवार एक-एक करोड़ का मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार युवाओं भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। देश और प्रदेश में अराजकता का माहौल है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में एक तरफ मॉब लिंचिंग की घटनाएं हो रही हैं तो दूसरी तरफ पेपर लीक हो रहे हैं। हर तरफ युवाओं के लिए तनाव का माहौल है। 

परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी
रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, सहारनपुर सांसद इमरान मसूद ने प्रतिनिधि मंडल के साथ गांव लखनौती में मृतक चांद और उसके चचेरे भाई सद्दाम के परिवार से मिलकर उनको सांत्वना दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से मॉब लिंचिंग का शिकार हुए पीड़ित परिवारों की हर तरह से मदद की जाएगी। उन्होंन केंद्र और योगी सरकार से पीड़ित परिवार के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की बात कही। 

भाजपा सरकार को अच्छी तरह सबक सिखाएगी देश की जनता 
सहारनपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आज केंद्र और उप्र की सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। हर प्रतियोगी परीक्षा के पेपर लीक हो रहे हैं। इससे छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ हो रहा है। लोकसभा चुनाव में युवाओं ने भाजपा को एक सबक सिखाया है। आने वाले समय में देश की जनता भाजपा सरकार को और अच्छी तरह सबक सिखाएगी। अजय राय ने कहा, राहुल गांधी को युवाओं और देश के भविष्य की चिंता है। सांसद इमरान मसूद ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार ने मृतकों के शवों को लाने के लिए वाहन भी उपलब्ध नहीं कराया। 

उत्तर प्रदेश में अब कानून का राज खत्म 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा, उत्तर प्रदेश में कानून का राज खत्म हो चुका है। अब सरकार का प्रशासन पर कोई नियंत्रण है। प्रदेश में कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर उपचुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा उपचुनाव में भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ेगा। 

मॉब लिंचिंग की घटनाएं सबसे बड़ी चुनौती
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और 12 सदस्य प्रतिनिधि मंडल का देवबंद टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई हैं। मॉब लिंचिंग की घटनाएं देश के लिए बड़ी चुनौती हैं। इस तरह की घटनाएं कानून और संविधान के लिए खतरा हैं। 

Also Read

सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

2 Jul 2024 09:02 PM

सहारनपुर Saharanpur News : सहारनपुर में शाकुंभरी देवी मंदिर तक पहुंचा जलस्तर, श्रद्धालुओं को रोका

शाकुंभरी देवी मंदिर तक जलस्तर पहुंचने से पुलिस ने श्रद्धालुओं पर भूरादेव पर रोक दिया। इसके चलते अधिकतर श्रद्धालु बिना देवी के दर्शन किए ही वापस लौट गए हैं। और पढ़ें