ब्रेकिंग

वाराणसी: मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर समेत पांच नई सुविधाओं की मंजूरी, 100 शैय्या अस्पताल प्रस्तावित

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 300, 200 और 100 शैय्या अस्पतालों के ईटीपी सहित संपर्क मार्ग व कवर्ड कॉरिडोर के प्रस्तावों को मंजूरी दी।

वाराणसी: मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा सेंटर समेत पांच नई सुविधाओं की मंजूरी, 100 शैय्या अस्पताल प्रस्तावित
फोटो: अमर उजाला

वाराणसी। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने महर्षि विश्वामित्र स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार से जुड़े पांच प्रस्तावों को मंजूरी दी। बैठक में अस्पतालों के विस्तार से जुड़े इन्फ्रास्ट्रक्चर और ईटीपी संबंधी लागत अनुमोदित की गई।

प्राचार्य प्रो. आनंद मिश्रा ने बताया कि 300 और 200 शैय्या वाले अस्पतालों में ईटीपी की स्थापना के लिए 294.20 लाख रुपये और 100 शैय्या वाले अस्पताल में 149.54 लाख रुपये के प्रस्ताव को उपमुख्यमंत्री ने स्वीकृत किया है। डिप्टी सीएम ने आईसीयू के प्रभारी डॉ. विनीत मिश्रा को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित भी किया।

संपर्क मार्ग व अन्य निर्माण

गोराबाजार स्थित 200 और 300 शैय्या वाले अस्पतालों को जोड़ने के लिए सीसी रोड और संपर्क मार्ग के निर्माण की अनुमानित लागत 49.36 लाख रुपये बताई गई है। यह प्रस्ताव चार जुलाई को जिलाधिकारी को भेजा गया था और जिलाधिकारी की ओर से 25 जुलाई को महानिदेशक कार्यालय को भेजा जा चुका है, जिसे डिप्टी सीएम ने मंजूरी दे दी।

मुख्य परिसर में एकेडमिक ब्लॉक, एडमिनिस्ट्रेशन ब्लॉक और लेक्चर थियेटर को जोड़ने के लिए कवर्ड कॉरिडोर का अनुमानित खर्च 100 लाख रुपये है। प्रशासनिक ब्लॉक में आवश्यक अतिरिक्त कक्षों के निर्माण की अनुमानित लागत 50 लाख रुपये है। दोनों कार्यों के प्रस्ताव 22 अगस्त को जिलाधिकारी के माध्यम से अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के कार्यालय भेजे गए थे।

लेवल-3 ट्रॉमा सेंटर को लेवल-2 के रूप में संचालित करने से जुड़े कार्यों के लिए 12 अगस्त को कार्यदायी संस्था से आकलन मांगा गया था। उस संस्था ने आकलन प्रस्तुत करने के लिए लगभग एक माह का समय मांगा है। डिप्टी सीएम ने ट्रॉमा सेंटर और अन्य सुविधाओं से चिकित्सा सेवाएं और मजबूत करने पर जोर दिया।

बैठक के दौरान डिप्टी सीएम ने शनिवार को संचालित लगभग दो हजार रोगियों की ओपीडी देखी और प्राचार्य को हृदयरोग विशेषज्ञ की तैनाती के निर्देश दिए। एमबीबीएस के प्रथम बैच के छात्रों ने डिप्टी सीएम का बुके देकर स्वागत किया। अब इन अनुमोदित प्रस्तावों की कार्रवाई के बाद परिसर में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्रोत: अमर उजाला

अगली खबरवाराणसी: सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा, कार्यकर्ता बारिश में डटेवाराणसी: सपा के वरिष्ठ नेता रामगोविंद चौधरी का पार्थिव शरीर पहुंचा, कार्यकर्ता बारिश में डटे
Alok Kumar

Alok Kumar

कई वर्षों से समाचार, योजना, रोजगार इत्यादि मामलों से जुड़े कार्यों में संलग्न।