Varanasi News : लोकसभा में दिए बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला 

लोकसभा में दिए बयान को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला 
UPT | पुतला फूंकते भाजपा कार्यकर्ता

Jul 01, 2024 23:17

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं...

Jul 01, 2024 23:17

Varanasi News : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए हैं। इसी के तहत आज वाराणसी में राहुल गांधी का विरोध करते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन किया। बीजेपी की कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के समय जनेऊ पहनकर कर हिंदू बन जाते हैं और चुनाव के बाद हिंदू को हिंसात्मक बताते हैं।

गीता मंदिर गेट पर फूंका पुतला
भाजपा काशी क्षेत्र पिछड़ा वर्ग मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में नई सड़क स्थित गीता मंदिर गेट पर लोकसभा के अंदर राहुल गांधी द्वारा हिंदू को हिंसात्मक कहे जाने का आरोप लगाकर राहुल गांधी का प्रतीकात्मक पुतला दहन करके विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन के दौरान अनूप जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस अनेकों हिंसात्मक कार्रवाई में देश में लिपटी रही है, जिसमें 84 के दंगे, कांग्रेस के कारण हुए भागलपुर के देंगे, ऐसे अनेकों उदाहरण देश में मौजूद हैं। 

Also Read

पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

4 Jul 2024 09:58 PM

जौनपुर Jaunpur News : पुलिस ने मकान को किया सील, गौ तस्कर माफिया की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रदेश की योगी सरकार लगातार अपराधियों और माफिया के ऊपर शिकंजा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित कर रही है। जनपद में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए... और पढ़ें