यात्रियों के लिए खुशखबरी : छह घंटे में लखनऊ पहुंचाएगी वंदे भारत ट्रेन, शुक्रवार को हुआ ट्रायल रन

छह घंटे में लखनऊ पहुंचाएगी वंदे भारत ट्रेन, शुक्रवार को हुआ ट्रायल रन
UPT | वंदे भारत एक्सप्रेस।

Mar 08, 2024 23:27

हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। डाला छठ के समय पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन किया गया था।

Mar 08, 2024 23:27

Chandauli News : बिहार की राजधानी पटना से नवाबों के शहर लखनऊ तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी। शुक्रवार को वंदे भारत का पटना से लखनऊ तक ट्रायल रन किया गया। यह पूरी तरह सफल रहा। माना जा रहा है कि 12 मार्च से यह ट्रेन नियमित चलेगी। इस ट्रेन से चलने से पटना से पीडीडीयू की दूरी 2.35 घंटे जबकि पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से लखनऊ की दूरी छह घंटे में पूरी होगी। 

हावड़ा-दिल्ली रूट पर अति व्यस्त पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन से होकर वंदे भारत ट्रेन चलने का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है। डाला छठ के समय पटना से नई दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन के रूप में वंदे भारत का संचालन किया गया था। इसके बाद लगा था कि इसे नियमित किया जाएगा, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं किया गया है। वहीं अब पटना से लखनऊ के बीच वंदे भारत स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। शुक्रवार को पटना से लखनऊ के बीच इसका ट्रायल रन किया गया। यह ट्रेन पटना से सुबह 6.05 बजे खुलकर, 06.15 बजे दानापुर, 6.43 बजे आरा, 7.23 बजे बक्सर होते हुए 8.40 बजे पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंची।

यहां प्लेटफार्म संख्या चार पर ट्रेन के पहुंचते ही इसे देखने वालों की भीड़ लग गई। इस दौरान यहां सुरक्षा के इंतजाम रहे। यहां से 08.45 बजे खुलकर यह ट्रेन 09.30 बजे वाराणसी कैंट, 12.25 बजे  अयोध्या धाम होते हुए दोपहर 2.45 बजे लखनऊ पहुंची। सूत्रों के मुताबिक 12 मार्च से इसी शेड्यूल से यह ट्रेन चलेगी। वर्चुअल तरीके से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। लखनऊ से यह ट्रेन दोपहर बाद 3.20 बजे खुलेगी और शाम 5.20 बजे अयोध्या, रात 8.15 बजे वाराणसी कैंट, 8.50 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, 9.54 बजे बक्सर, 10.35 बजे आरा, 11.07 दानापुर और रात 11.45 बजे पटना स्टेशन पहुंचेगी।

Also Read

विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

17 Sep 2024 12:23 AM

वाराणसी वाराणसी पहुंचे सीएम योगी : विकास कार्यों का देर रात तक किया निरीक्षण, बाढ़ पीड़ितों के राहत शिविर का भी लिया जायजा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार देर रात वाराणसी में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्ता के साथ कार्य पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। और पढ़ें