Varanasi News : भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने की मांग, मेयर से मिला ब्राह्मण महासभा युवा मंच

भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने की मांग, मेयर से मिला ब्राह्मण महासभा युवा मंच
UPT | मीडिया से बातचीत करते केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के पदाधिकारी।

Oct 05, 2024 16:46

वाराणसी में भगवान परशुराम के प्रतिमा लगाने की मांग उठी है। इसी के तहत लोगों ने मांग किया है कि वाराणसी किसी भी चौराहा भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित कर उसे चौराहे का नाम परशुराम चौराहा रखा जाए।

Oct 05, 2024 16:46

Varanasi News : वाराणसी में भगवान परशुराम की मूर्ति लगाने की मांग उठी है। लोगों ने मांग की है कि वाराणसी के किसी भी चौराहे पर भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापित कर उस चौराहे का नाम परशुराम चौराहा रखा जाए। इसकी मांग महापौर अशोक कुमार तिवारी से की। यह जानकारी केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच ने मीडिया से बात करते हुए दी। 

मेयर से मिले महासभा के पदाधिकारी
केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच के राष्ट्रीय संरक्षक पं. दिनेश कुमार तिवारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. ओंकारनाथ उपाध्याय ने शनिवार को वाराणसी के लहुराबीर पर मीडिया से बात करते बताया कि पिछले दिनों केंद्रीय ब्राह्मण महासभा युवा मंच का एक प्रतिनिधिमंडल युवा मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राजेश त्रिपाठी के नेतृत्व में वाराणसी के मेयर अशोक कुमार तिवारी से मुलाकात की थी। उस दौरान उनसे देश की सांस्कृतिक, धार्मिक राजधानी में भगवान विष्णु के अवतार भगवान परशुराम के नाम से नगर का एक प्रमुख चौराहे का नामकरण किया जाए और उनकी एक भव्य आदमकद मूर्ति लगाई जाए।

महासभा ने दी चेतावनी
महासभा के सदस्यों के मुताबिक, मेयर अशोक कुमार तिवारी ने बताया कि चौराहे के नामकरण और मूर्ति लगाने पर शासन द्वारा रोक लगी हुई है। हम लोगों ने इसकी जांच कराई गई तो ऐसी कोई बात सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम एक स्वायत्तशासी संस्था है, नगरीय सीमा के अंतर्गत चौराहे के नामकरण या मूर्ति लगाने का आदेश देने के लिए वह पूर्ण रूप से सक्षम एवं स्वतंत्र है। केंद्रीय ब्राह्मण महासभा पुनः यह मांग करती है कि ब्राह्मण समाज के आराध्य भगवान परशुराम की आदमकद मूर्ति स्थापित करने और उनके नाम पर एक चौराहे का नामकरण किया जाना जनहित में है। इसे अविलंब पूरा किया जाए। महासभा ने चेताया कि यदि हमारी मांगों की अनदेखी की गई तो नगर निगम पर सत्याग्रह अभियान चलाने पर मजबूर होगें।

Also Read

जबरन धर्म परिवर्तन व शोषण करने वाले मौलवी पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

5 Oct 2024 08:57 PM

गाजीपुर Ghazipur News : जबरन धर्म परिवर्तन व शोषण करने वाले मौलवी पर केस दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र अंतर्गत माटा गांव निवासी मौलवी शान अहमद के खिलाफ धर्म परिवर्तन करने और महिलाओं को छेड़ने का मुकदमा दर्ज.... और पढ़ें