Jaunpur News :  डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, कारावास के अंदर की व्यवस्था सामान्य मिली

डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, कारावास के अंदर की व्यवस्था सामान्य मिली
UPT | डीएम और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण।

Oct 28, 2024 19:27

जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि उनके व साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण...

Oct 28, 2024 19:27

Jaunpur News : जिला कारागार की व्यवस्था को जानने के लिए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अजय पाल शर्मा ने देर शाम जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। अचानक हुए निरीक्षण से जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। हालांकि निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी को सब कुछ सामान्य मिला।



सब कुछ सामान्य रहा
इस मामले में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डॉक्टर दिनेश चंद्र ने बताया कि उनके व साथ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जिला जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सब कुछ सामान्य रहा, सभी बैरकों का संघनता से जांच पड़ताल किया गया है।

ये भी पढ़ें : Ballia News : सनबीम स्कूल में राष्ट्रीय साहित्य समारोह-2024 का हुआ भव्य आयोजन, शामिल हुए देशभर के साहित्यकार

दिक्कतें को ठीक करने का प्रयास
कुछ दिक्कतें थी जिसको लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा लगातार उसे ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। कैदियों के रहन सहन, साफ सफाई व भोजनालय की व्यवस्था को चेक किया है। जिला जेल के अंदर सब कुछ स्थिति सामान्य है।

ये भी पढ़ें : खुशियों का माहौल बना जंग का मैदान : शादी समारोह में छुआरे को लेकर चले लात-घूंसे, पुलिस पहुंची तो भागे लोग

Also Read