बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने भेजा शोक संदेश : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हृदय नारायण सिंह का हुआ देहांत

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के पुराने कार्यकर्ता हृदय नारायण सिंह का हुआ देहांत
Uttar Pradesh Times | भारतीय जनता पार्टी हृदयनाथ सिंह का निधन

Jan 02, 2024 20:16

रतीय जनता पार्टी में पहले ब्रज एवं अवध के क्षेत्रीय संघठन महामंत्री रहे उसके बाद वह झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री रह चुके थे। वह राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक रहें।

Jan 02, 2024 20:16

Short Highlights
  • उनको मुखाग्नि उनके पुत्र अजीत सिंह ने दिया।
  • जगत प्रकाश नड्डा ने उनके पुत्र अजीत सिंह को चिठ्ठी भेजकर दुःख व्यक्त किया
Jaunpur News : हृदयनाथ सिंह का आज लखनऊ में देहांत हो गया। उनकी पार्थिव शरीर को लखनऊ के कार्यालय पर ले जाया गया। जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक सहित कई नेताओं ने उनको श्रद्दांजलि दी। उनका दाह संस्कार जौनपुर के इमिलिया घाट पर हुआ। उनको मुखाग्नि उनके पुत्र अजीत सिंह ने दिया। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यकर्ता थे। वह भारतीय जनता पार्टी में पहले ब्रज एवं अवध के क्षेत्रीय संघठन महामंत्री रहे उसके बाद वह झारखण्ड प्रदेश के संगठन महामंत्री रह चुके थे। वह राष्ट्रीय किसान मोर्चा के राष्ट्रीय संगठक रहें।

बीजेपी अध्यक्ष ने चिट्ठी लिखकर दुःख व्यक्त किया
उनके देहांत के बारे में सूचना मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने उनके पुत्र अजीत सिंह को चिठ्ठी भेजकर दुःख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हृदय नारायण जी के देहांत के बारे में जानकर अत्यंत दुःख हुआ। इस अपूरणीय क्षति के समय में मैं और मेरी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं की संवेदनाएं आपके और परिजनों के साथ हैं। हृदयनाथ जी का संपूर्ण जीवन भारतीय जनता पार्टी को समर्पित था। संगठन को घर-घर तक पहुंचाने में उनका अथक प्रयास, कार्यकर्ताओं के संभल की उनकी शैली तथा पार्टी के प्रति अंतिम सांस तक का समर्पण हम सभी कार्यकर्ताओं का सदैव मार्गदर्शन करता रहेगा। इस दुःख की घड़ी में मैं परमेश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें। साथ ही आपको एवं आपके परिवारजनों को इस दुःख से उबरने की शक्ति प्रदान करें।दिवंगत आत्मा की शांति की कामना के साथ विनम्र श्रद्धांजलि।

श्रद्धांजिल देने पहुंचे कई नेता 
उनके गांव अमावा पर श्रद्धांजिल देने शिव प्रकाश जी राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री भाजपा, अरूण सिंह जी राष्ट्रीय महामंत्री भाजपा, अनिल जैन, दयाशंकर सिंह, जेपीएस राठौर, गिरीश चन्द्र यादव, क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, क्षेत्रीय महामंत्री सुशील त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, जिलाध्यक्ष सुल्तानपुर आर ए वर्मा, राजेश गौतम विधायक कादीपुर, पूर्व विधायक देवमणि दिवेदी, सुरेन्द्र सिंह, दिनेश चौधरी, जिला महामंत्री सुशील मिश्रा,  पीयूष गुप्ता, संदीप सरोज, अनीता रावत, बेचन सिंह, विनीत शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Also Read

मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

19 Sep 2024 07:31 PM

गाजीपुर स्वच्छता ही सेवा अभियान शुरू : मंत्री ने झाड़ू लगाकर सफाई का संदेश देकर शपथ दिलाई, गांधी जयंती तक चलेगा कार्यक्रम

गांधी जयंती तक चलने वाले स्वच्छता ही सेवा-2024 अभियान की शुरुआत रेवतीपुर रामलीला मैदान में हुई। उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग, रवीन्द्र जायसवाल ने स्वयं झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। और पढ़ें