Varanasi News : कोलकाता की घटना को लेकर किन्नर समुदाय आक्रोशित, बीएचयू सिंह द्वार पर किया प्रदर्शन, कड़े कानून बनाने की मांग

कोलकाता की घटना को लेकर किन्नर समुदाय आक्रोशित, बीएचयू सिंह द्वार पर किया प्रदर्शन, कड़े कानून बनाने की मांग
UPT | किन्नर समुदाय ने किया विरोध

Aug 23, 2024 22:38

लंका स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर गुलिस्ता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किन्नर समुदाय ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की गैंगरेप...

Aug 23, 2024 22:38

Varanasi News : काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर किन्नर समाज द्वारा कोलकता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज महिला रेजिडेंट डॉक्टर के विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान ट्रांसजेंडर समुदाय ने रेपिस्टों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की।



जीवन देने वाला डॉक्टर सुरक्षित नहीं
वाराणसी के लंका स्थित काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सिंह द्वार पर गुलिस्ता ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष सलमा किन्नर के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में किन्नर समुदाय ने कोलकाता में महिला डॉक्टर की गैंगरेप एवं हत्या के विरोध में आक्रोश व्यक्त करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि जीवन देने वाला डॉक्टर जिसे हम भगवान का दूसरा रूप मानते हैं वह सुरक्षित नहीं है। समाज में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। पूरे भारतवर्ष में जगह जगह पर बालिकाओं महिलाओं के साथ इस तरीके की कृत्य हो रहे हैं और कोई कड़ा कानून नहीं आ रहा है जिससे लोगों में डर व्याप्त हो और वह ऐसे जघन्य अपराध करने से पहले सोचें।

कड़ा से कड़ा कानून बनाया जाए
 गुलिस्ता ट्रस्ट के अध्यक्ष सलमा चौधरी और कोषाध्यक्ष नितिन कुमार वर्मा ने बताया कि इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए कड़ा से कड़ा कानून बनाया जाए। जिससे इस प्रकार की अमानवीय कृत्य करने वाले लोगों को ऐसा सोचने से भी कानून के डर से ऐसा करने की हिम्मत भी ना हो। सलमा किन्नर ने आगे बताया कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अंदर भी एक छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था इसीलिए हम लोगों द्वारा यहां पर प्रदर्शन किया जा रहा है। इस धरना प्रदर्शन में आदित आदर्श, निहारिक, नीलेश, विजया लक्ष्मी, अन्य साथी मौजूद रहे।

Also Read

प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों के नए सत्र की शुरुआत की

12 Sep 2024 08:10 PM

वाराणसी सीएम योगी ने किया वर्चुअल उद्घाटन : प्रदेश के 18 अटल आवासीय विद्यालयों के नए सत्र की शुरुआत की

प्रदेश के सभी 18 अटल आवासीय विद्यालयों के नए सत्र का वर्चुअल उद्घाटन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार को अटल आवासीय विद्यालय करसड़ा में किया गया... और पढ़ें