Agra News : टैक्स न भरने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा नगर निगम, अब देना होगा 11 प्रतिशत ब्याज

टैक्स न भरने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगा नगर निगम, अब देना होगा 11 प्रतिशत ब्याज
Uttar Pradesh times | आगरा नगर निगम

Jan 09, 2024 14:20

नगर निगम ने कर जमा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया है। बड़े बकायदारों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई की जा रही है तो छोटे बकायदारों से कर अदा करने की अपील की जा रही है। नगर आयुक्त ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि 31 मार्च से पहले सभी लोग अपना टैक्स जमा कर देंगे, जो लोग टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Jan 09, 2024 14:20

Short Highlights
  • नौ महीनों में 41 करोड़ से अधिक की वसूली टैक्स के रूप में की 
  • 31 अक्टूबर तक 10% की छूट दी, लेकिन लोगों ने इसका लाभ नहीं उठाया
  • टैक्स नहीं देने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई भी की गई

 

Agra News (प्रदीप रावत) : नगर निगम ने टैक्स अदा नहीं करने वालों के खिलाफ कड़ा रवैया अपनाया है। निगम ऐसे लोगों पर लगातार कार्रवाई कर रहा है। एक अप्रैल से 31 दिसंबर तक नगर निगम ने इन 09 महीनों 41 करोड़ से अधिक की वसूली टैक्स के रूप में की है। अभी भी ऐसे बहुत से लोग हैं जो नगर निगम का टैक्स नहीं दे रहे। नगर निगम ऐसे लोगों के खिलाफ लगातार वसूली अभियान चला रहा है, ऐसे लोगों के खिलाफ सीलिंग तक की भी कार्रवाई की गई है। यह कहना है अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता का।

लगातार अभियान चलाया
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने बताया कि आगरा शहर की सीमा में जो भी विकास कार्य किए जाते हैं, उसमें शहर के करदाताओं की अहम भूमिका होती है। समय से अगर लोग नगर निगम का टैक्स देंगे तो उन्हें शहर में और बेहतर गुणवत्तापूर्वक सुविधा प्राप्त होंगी। नगर निगम अपना टैक्स लेने के लिए लगातार अभियान भी चलता है,  बावजूद ऐसे  तमाम लोग हैं जो नगर निगम का टैक्स नहीं दे रहे।

लगातार लोगों को जागरूक किया
अपर नगर आयुक्त विनोद कुमार गुप्ता ने कहा कि हम लगातार लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं, जिससे वह समय से टैक्स जमा करें। नगर निगम की तरफ से 31 अक्टूबर तक 10% की छूट दी गई थी, लेकिन लोगों ने इसका लाभ नहीं उठाया। जिन लोगों ने अब तक नगर निगम का टैक्स नहीं दिया है उन्हें 11% ब्याज भी देना होगा। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि 31 मार्च से पहले सभी लोग अपना टैक्स जमा कर देंगे, जो लोग टैक्स का भुगतान नहीं करेंगे तो उनके खिलाफ नगर निगम कड़ी कार्रवाई करेगा।
 

पिछले कुछ समय में नगर निगम ने बड़े बकायेदारो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। जिसमें कई भवन सील भी किए हैं। जो लोग नगर निगम का टैक्स नहीं देंगे आगे भी उनके खिलाफ इस तरह की कार्रवाई होती रहेगी। इसलिए किसी भी परेशानी से बचने के लिए बकायेदार समय से नगर निगम का टैक्स जमा करें।     - विनोद कुमार गुप्ता, अपर नगर आयुक्त


मोबाइल वैन प्रचार प्रसार कर रही
अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अब ऐसे लोगों को चिन्हित किया जा रहा है जिन पर 1 लाख से अधिक बकाया है। लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी छिड़ा हुआ है। शहर में जगह-जगह मोबाइल वैन प्रचार प्रसार कर रही है। स्थानीय पार्षदों द्वारा भी लगातार कैंपों के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जा रहा है कि लोग नगर निगम का टैक्स अदा करें। अपर नगर आयुक्त ने कहा कि इसके बावजूद लोग नगर निगम का टैक्स नहीं देते हैं तो ऐसे लोगों के खिलाफ नगर निगम में प्राथमिकी दर्ज करने के साथ-साथ उनकी चल अचल संपत्ति अटैच करने का भी प्रावधान है। उन्होंने कहा कि हम लोगों से अपील करते हैं कि अपने शहर के विकास के लिए नगर निगम के टैक्स का भुगतान समय से करें।

Also Read

मिट्टी खनन को लेकर किसान का वीडियो वायरल, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

27 Oct 2024 09:28 PM

मथुरा Mathura News : मिट्टी खनन को लेकर किसान का वीडियो वायरल, प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार

जनपद में खेत से मिट्टी उठाने की परमीशन की आड़ में बड़ा खेल चल रहा है। जिसे लेकर प्रसाशन बेख़बर दिख रहा है या जानबूझकर कोई कार्यवाही... और पढ़ें