Agra News : हाथरस हादसे के पीड़ितों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने पोंछे आंसू, स्वास्थ्य का हाल जाना

हाथरस हादसे के पीड़ितों के घर पहुंचकर कैबिनेट मंत्री ने पोंछे आंसू, स्वास्थ्य का हाल जाना
UPT | कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या ने पीड़ितों से स्वास्थ्य का हाल जाना

Jul 07, 2024 01:22

हाथरस हादसे में आगरा जनपद से मृतक एवं घायलों की मदद हेतु महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री गंभीर दिखाई दे रही हैं...

Jul 07, 2024 01:22

Agra News : हाथरस हादसे में आगरा जनपद से मृतक एवं घायलों की मदद हेतु महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री गंभीर दिखाई दे रही हैं। उनके द्वारा प्रतिदिन हालातों की अपडेट ली जा रही है। शनिवार को कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्या, ताजगंज क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर पहुंची। बताया जा रहा है कि यहां की शीला देवी (55) पत्नी मदन मोहन की भगदड़ का शिकार होने से मौत हुई थी। एक अन्य हेमलता पत्नी बृजमोहन को घायल अवस्था में हाथरस से लाकर आगरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। स्वस्थ होने पर हेमलता को शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कैबिनेट मंत्री ने पहले मृतक शीला देवी के घर पर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद हेमलता के स्वास्थ्य का हाल जाना। कैबिनेट मंत्री ने दोनों परिवारों में सरकार द्वारा मिलने वाली योजनाओं की जानकारी ली।

योजनाओं के माध्यम से पीड़ित परिवारों को पहुंचाया जाएगा लाभ
उन्होंने बताया कि हादसे के प्रत्येक पीड़ित परिवार की मदद के लिए प्रदेश सरकार तैयार खड़ी है। प्रत्येक परिवार को निर्धारित आर्थिक सहायता राशि मिल चुकी है। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पीड़ित परिवारों को मदद सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री के मुताबिक उनके मातहत विभाग में महिला एवं बच्चों के केंद्रित योजनाओं के माध्यम से पीड़ित परिवारों को लाभ पहुंचाया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित कर रिपोर्ट ली जा रही है।

उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराने के दिए निर्देश
उल्लेखनीय है कि हाथरस हादसे के बाद से आगरा जनपद में कैबिनेट मंत्री सक्रिय दिखाई दे रही हैं। लखनऊ से आनन फानन में आकर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को साथ लेकर जिला अस्पताल और एसएन अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों को देखा था। मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उच्चस्तरीय इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए थे। प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर रोजाना पीड़ित परिवारों की जानकारी ली जा रही है।

Also Read

हाई स्कूल के छात्र ने अध्यापिका का किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

5 Oct 2024 03:24 PM

आगरा Agra News : हाई स्कूल के छात्र ने अध्यापिका का किया यौन शोषण, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

ताज नगरी आगरा में एक शर्मनाक घटना ने पुलिस और आम जन को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस कलयुग में किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। और पढ़ें