आगरा में दिल दहला देने वाली घटना : भाजपा नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी से रेप, जिंदा दफनाने की थी तैयारी, आरोपी गिरफ्तार

भाजपा नेता के मैरिज होम में दलित किशोरी से रेप, जिंदा दफनाने की थी तैयारी, आरोपी गिरफ्तार
UPT | पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा।

Aug 23, 2024 23:47

16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिटिया घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की।

Aug 23, 2024 23:47

Agra News : आगरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर भाजपा नेता प्रेमचंद कुशवाह के मैरिज होम में एक दलित किशोरी के साथ दरिंदगी हुई है। मुख्य आरोपित भाजपा नेता का चालक है। भाजपा नेता के भतीजे को भी नामजद किया गया है। किशोरी को जिंदा दफनाने की तैयारी थी। समय रहते भीड़ के पहुंचने पर हत्या की घटना टल गई। घटना के विरोध में गुरुवार को सदर थाने में तीन घंटे तक हंगामा चला। पुलिस ने भाजपा नेता के चालक को दुराचार और पोक्सो में जेल भेजा है। भतीजे की भूमिका के संबंध में जांच चल रही है। घटना बुधवार रात करीब नौ बजे की है। जाटव महापंचायत ने घटना की निंदा की है। 

दुकान पर सामान लेने गई थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक 16 वर्षीय किशोरी घर के पास ही एक दुकान पर सामान लेने गई थी। किशोरी के माता-पिता नहीं हैं। वह अपनी मौसी के साथ रहती है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बिटिया घर नहीं लौटी तो उन्हें चिंता हुई। उसकी तलाश शुरू की। कुछ लोगों ने बताया कि आखिरी बार बिटिया को कुशवाह महासभा के पदाधिकारी प्रेमचंद कुशवाह के माधव मैरिज होम के पास देखा था। परिजन मैरिज होम पहुंचे।

पीड़िता को दफनाने की थी तैयारी
आरोप है कि वहां भाजपा नेता प्रेमचंद और उनके भतीजे आकाश ने अंदर नहीं जाने दिया। किशोरी के परिजन पीछे की दीवार कूदकर अंदर पहुंचे। अंदर की हालत देख अवाक रह गए। किशोरी बदहवास हालत में मिली। उसने बताया कि भीमसेन उर्फ भीमा ने उसके साथ दुराचार किया। वहां गड्ढा खुदा हुआ था। उसे जिंदा दफनाने की तैयारी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मेडिकल के लिए भेजा। रात को लेडी लॉयल अस्पताल में मेडिकल नहीं हुआ। घरवाले इस बात पर आरोप लगाने लगे कि पुलिस मेडिकल नहीं कराना चाहती है। बमुश्किल सुबह मेडिकल हुआ। रात में ही मुकदमा लिख गया था। 

लोगों ने थाने का किया घेराव
गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बड़ी संख्या में लोग सदर थाने पहुंचे। घटना के विरोध में थाना घेर लिया। किशोरी के परिजन घटना को गैंगरेप की बताने लगे। पुलिस ने उन्हें समझाया। बताया कि पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए हैं। बयानों में वह जो भी आरोप लगाएगी पुलिस उसी के अनुसार कानूनी कार्रवाई करेगी। करीब तीन घंटे तक थाने पर हंगामा चला। दोपहर करीब एक बजे पुलिस ने भीड़ को बताया कि दुराचार का मुख्य आरोपित भीमसेन उर्फ भीमा पकड़ा गया है। इस जानकारी के बाद भीड़ शांत हुई। एसीपी सुकन्या शर्मा के अनुसार किशोरी से हुई वारदात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Also Read

महल निर्माण में देरी की आशंका, बारिश ने बढ़ाई आयोजकों की चिंता

12 Sep 2024 06:43 PM

आगरा जनकपुरी महोत्सव पर संकट : महल निर्माण में देरी की आशंका, बारिश ने बढ़ाई आयोजकों की चिंता

उत्तर भारत की पुरानी एवं प्रमुख राम बरात एवं जनकपुरी की तैयारी जोर - शोर के साथ चल रही थीं कि मंगलवार से शुरू हुई बारिश ने जनकपुरी के विकास कार्यों में बाधा डाल दी है। भारी बारिश के चलते जनकपुरी का मंच भी नहीं बन पा रहा जिसके चलते जनकपुरी आयोजन समिति के अध्यक्ष सहित तमाम पदाधि... और पढ़ें