Firozabad News : छत को चीरती हुई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, अस्पताल में कराया भर्ती

छत को चीरती हुई महिला पर गिरी आकाशीय बिजली, अस्पताल में कराया भर्ती
UPT | महिला पर गिरी आकाशीय बिजली

Mar 02, 2024 14:40

फिरोजाबाद में शुक्रवार से हो रही बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली छज्जा और छत को तोड़कर नीचे बैठी महिला के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से ग्रामीणों में दहशत मच गई...

Mar 02, 2024 14:40

Firozabad News : फिरोजाबाद में बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है, जिसको आनन-फानन में जिला हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। शुक्रवार की शाम से हो रही बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली छज्जा और छत को तोड़कर नीचे बैठी महिला के ऊपर गिरी। बिजली गिरने से ग्रामीणों में दहशत मच गई।

घायल महिला को कराया भर्ती
स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश के बीच अचानक तेज धमाका हुआ और आकाशीय बिजली आशा देवी नामक महिला के ऊपर आकर गिरी। इसमें लेंटर गिर गया और जमीन पर पक्की सड़क पर भी छेद हो गया। परिजनों ने हॉस्पिटल में भर्ती कराया है, जहां उपचार जारी है।

लगातार शुक्रवार शाम से हो रही है तेज बारिश
शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। बारिश से आलू की खुदाई रुक गई है। वहीं तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश से गेंहू की फसल में भी नुकसान हुआ है।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें