Agra News : भगत ने किया पेट दर्द का इलाज, तांत्रिक ने महिला को गर्म चिमटे से दागा... 

भगत ने किया पेट दर्द का इलाज, तांत्रिक ने महिला को गर्म चिमटे से दागा... 
UPT | पुलिस को अपना घाव दिखाती महिला।

May 15, 2024 13:30

एक महिला के साथ उसके जेठ - जेठानी ने उपचार के नाम पर की हद दर्जे की ज्यादती, तांत्रिक के पास ले जाकर गर्म चिमटे से दागा गया। पीड़िता और उसका पति भयभीत हैं...

May 15, 2024 13:30

Agra News : पुलिस कमिश्नरेट के सिटी जोन के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में एक महिला के जेठ और जेठानी उसका उपचार कराने के लिए फ़िरोज़ाबाद में तांत्रिक के पास ले गए। पीड़िता का आरोप है कि तांत्रिक ने झाड़ू से पिटाई की। गर्म चिमटे से उसकी पीठ पर कई जगह दागा गया। इससे वह चीखती-चिल्लाती रही और बेहोश हो गई। पीड़िता ने इस मामले की पुलिस से शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि घटना फिरोजाबाद की है। जांच की जा रही है।

इलाज के नाम पर भगत ने चिमटे से दागा
बताया जा रहा है कि महिला का पति परचून की दुकान चलाता है। जेठ ट्रक चालक है। महिला मंगलवार को पति के साथ थाने पर पहुंची थी। पुलिस को बताया कि उसे पेट में दर्द की शिकायत है। चक्कर भी आने लगते हैं। एक सप्ताह पहले जेठ-जिठानी ने कहा कि वह उसे एक भगत के पास ले जाएंगे। वह उसका इलाज कर देगा। वह तैयार हो गईं। आरोप है कि दोनों उसे फिरोजाबाद में एक तांत्रिक के पास ले गए।

बेहोश होने पर भी रहम नहीं किया
तांत्रिक ने झाड़ू और थप्पड़ों से पिटाई की। गर्म चिमटे से पीठ पर कई जगह पर दाग दिया। इससे उसके पीड़ा हुई। पीठ पर मारपीट के निशान हैं। महिला के पति का कहना था कि घरवाले पत्नी से कई बार मारपीट कर चुके हैं। वह विरोध करता है तो धमकी देते हैं। पीड़िता के पति ने बताया कि जब गर्म चिमटे से पीठ पर दागा गया, उस दौरान पीड़िता बेहोश हो गई, लेकिन आरोपियों ने कोई रहम नहीं किया। 

क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष सुमनेश विकल का कहना है कि पीडि़त ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिरोजाबाद ले जाकर पिटाई का आरोप लगाया जा रहा है। महिला के पति को संबंधित थाने में शिकायत करने के लिए कहा गया है।

Also Read

कोसीकलां पुलिस ने डकैतों के गिरोह को पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

27 Jul 2024 06:11 PM

मथुरा Mathura News : कोसीकलां पुलिस ने डकैतों के गिरोह को पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

मथुरा के कोसीकला थाना पुलिस ने घरों और फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है... और पढ़ें