Rangnath Temple : वृंदावन में 81 कलशों से ठाकुर गोदारंगमन्नार का हुआ ज्येष्ठाभिषेक

वृंदावन में 81 कलशों से ठाकुर गोदारंगमन्नार का हुआ ज्येष्ठाभिषेक
UPT | ज्येष्ठाभिषेक करते सेवायत

Jun 30, 2024 17:07

वृंदावन के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में ठाकुर गोदारांगमनार का 81 चांदी के कलशों से पूजन किया गया। ठाकुर गोदारंगमन्नार की चल श्रीविग्रह को मंडप में विराजमान कर सूती वस्त्र पहनाए गए। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

Jun 30, 2024 17:07

Mathura News : दक्षिण भारतीय शैली के प्रसिद्ध रंगनाथ मंदिर में नित्योत्सव की श्रृंखला के अंतर्गत ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि रविवार को रेवती नक्षत्र के अवसर पर ज्येष्ठाभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें भगवान गोदारंगमन्नार का 81 रजत कलशों से केसर, कपूर, नवांग हल्दी, चंदन, जड़ी-बूटियों से मिश्रित जल और आम सहित विभिन्न फलों के रस से अभिषेक किया गया।

इत्र से अभिषेक किया 
रविवार को ठाकुर गोदारंगमन्नार को गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से आयोजित महोत्सव वैदिक मंत्रोच्चार के बीच शुरू हुआ। जिसमें ठाकुर गोदारंगमन्नार की चल श्रीविग्रह को मंडप में विराजमान कर सूती वस्त्र पहनाए गए। साथ ही 81 अभिमंत्रित रजत कलशों को नौ-नौ की पंक्ति में स्थापित कर देश की पवित्र नदियों का आह्वान किया गया। आगम पंचरात्र विधि से पूजन प्रक्रिया में पंचगव्य, गाय के दूध, दही, घी, शहद, शर्करा, इत्र आदि से अभिषेक किया गया।

कुंभ आरती उतारी
भगवान के अभिषेक के दौरान दक्षिण भारतीय वेदपाठी विद्वानों ने श्रीसूक्त, पुरुषसूक्त, वेंकटेश स्त्रोत, गुरुपरंपरा, श्रीवरद वल्लभ स्त्रोत का सस्वर पाठ किया गया। लगभग तीन घंटे तक वेदमंत्रोच्चारण के मध्य ठाकुरजी के अभिषेक की प्रकिया अनवरत जारी रही। इसके बाद ठाकुरजी को नवीन वस्त्र, आभूषण धारण कराकर कुंभ आरती उतारी गई। साथ ही भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर दक्षिण भारतीय वाद्य यंत्रों की गूंज से गुंजायमान हो रहा था। इस दौरान ठाकुर जी के विशेष दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। इस अवसर पर महंत रघुनाथ दास, सेवायत राम स्वामी, सीईओ अनघा श्रीनिवासन, राजू स्वामी, चक्रपाणि मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Also Read

7 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा मरीन इंजीनियर का पार्थिव शरीर, 12 जून को हुई थी अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौत

5 Jul 2024 12:04 AM

आगरा Agra News : 7 जुलाई को दिल्ली पहुंचेगा मरीन इंजीनियर का पार्थिव शरीर, 12 जून को हुई थी अनिल कुमार श्रीवास्तव की मौत

मरीन इंजीनियर अनिल कुमार श्रीवास्तव की पार्थिव देह का इंतजार खत्म होने वाला है। उनका शव 07 जुलाई की सुबह 4:50 पर दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचेगा, यहां से औपचारिकताएं पूरी करने के बाद... और पढ़ें