Mathura News : कोसीकलां पुलिस ने डकैतों के गिरोह को पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार

कोसीकलां पुलिस ने डकैतों के गिरोह को पकड़ा, 9 आरोपी गिरफ्तार
UPT | पुलिस गिरफ्त में आरोपी बदमाश

Jul 27, 2024 18:40

मथुरा के कोसीकला थाना पुलिस ने घरों और फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है...

Jul 27, 2024 18:40

Mathura News : मथुरा के कोसीकला थाना पुलिस ने घरों और फैक्ट्रियों में डकैती डालने वाले मध्यप्रदेश के गिरोह को डकैती की योजना बनाते हुए मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9 बदमाशों को  गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस टीम ने हथियार और डकैती में प्रयोग किए जाने वाला सामान भी बरामद किया है।

घरों और फैक्ट्रियों में देते थे डकैती की घटनाओं को अंजाम
कोसीकलां थाना पुलिस ने सर्विलांस और स्वाट टीम की मदद से मध्यप्रदेश के डकैतों के एक बड़े गिरोह को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि घरों और फैक्ट्रियों में डकैती की घटनाओं को अंजाम देने वाला एमपी के डकैतों का गिरोह फिर किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है। इसी सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान पर सभी बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए घेराबंदी की।

पुलिस टीम पर की फायरिंग
इस दौरान पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिसपर पुलिस ने भी जबाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी कर 9 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जिनके कब्जे से हथियार और डकैती में प्रयोग होने वाले उपकरण भी बरामद किए हैं।

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें