थाना शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कृष्ण बिहार कॉलोनी में पानी की टंकी गिरने से हुए हादसे के मामले में पुलिस ने एक ठेकेदार को गिरफ्तार किया है। हादसे में 3 की मौत और 11 घायल हुए थे। जिसपर निर्माण कम्पनी के खिलाफ…
Mathura News : टंकी हादसे में ठेकेदार की पहली गिरफ्तारी, हादसे में तीन लोगों की गई थी जान, मुख्यमंत्री ने लिया था हादसे पर संज्ञान
Jul 07, 2024 01:58
Jul 07, 2024 01:58
हादसे पर सीएम ने लिया था संज्ञान
गौरतलब है कि 30 जून को शहर के कृष्ण बिहार कॉलोनी में बरसात के चलते पानी की टंकी गिर पड़ी। उस वक़्त लोग अपने घरों के बाहर बैठे हुए थे। जो टंकी के मलबे में दब गये और पानी का सैलाब घरों तक पहुँच गया। हादसे में मौके पर दो लोगों की मौत हुई थी।एक ने दो दिन बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया, दर्जनों घायल हुए। पूरे मामले का संज्ञान सूबे के मुख्यमंत्री ने लिया और भ्रष्टाचार के दम पर बनाई गई पानी की टंकी के मामले में कार्यदायी निर्माण संस्थाओं को हादसे का जिम्मेदार ठहराया गया और शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
सीएम के संज्ञान लेते ही आई तेजी
मथुरा के कृष्ण बिहार कॉलोनी में पानी टंकी के बरसात के चलते गिरने से भ्रष्टाचार स्पष्ट दिख रही थी। इसीलिए सीएम ने इस पर तत्काल संज्ञान लिया और तुरत कार्रवाई का आदेश भी दिया। जिसके बाद ही जांच में तेजी आई और पहली गिरफ्तारी ठेकेदार की हुई है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई थी।
Also Read
5 Oct 2024 03:24 PM
ताज नगरी आगरा में एक शर्मनाक घटना ने पुलिस और आम जन को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि इस कलयुग में किसी पर विश्वास नहीं किया जा सकता। और पढ़ें