ऑथर A K Sharma

Etah News : जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में कर्मचारी की मौत, नाराज कर्मचारियों ने की हड़ताल

जवाहर विद्युत तापीय परियोजना में कर्मचारी की मौत, नाराज कर्मचारियों ने की हड़ताल
UPT | हड़ताल पर कर्मचारी

May 28, 2024 23:11

एटा जनपद की जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में कर्मचारियों की संदिग्ध मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना मलावन में 2 दिन...

May 28, 2024 23:11

Etah News : एटा जनपद की जवाहर तापीय विद्युत परियोजना में कर्मचारियों की संदिग्ध मौतों का सिलसिला लगातार जारी है। जवाहर तापीय विद्युत परियोजना मलावन में 2 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थिति में कर्मचारी मानस वर्मा की मौत हो गयी थी। इसी को लेकर दो दिन से कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। बताया जाता है कि मृतक स्टोर कीपर के पद पर कंपनी में तैनात था। वही मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद उसके घर भेज दिया गया है। 

प्लांट के बाहर पेड़ के नीचे मिला था शव
बताया जाता हजे कि 2 दिन पूर्व प्लांट के बाहर रोड क़े किनारे पेड़ के नीचे स्टोर कीपर का शव पड़ा हुआ मिला था। पास में ही मृतक कर्मचारी मानस वर्मा की साइकिल और हेलमेट भी पड़ा मिला था। पुलिस ने मृतक की बॉडी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया था। मृतक व्यक्ति मानस वर्मा बेली रोड करनाल गंज इलाहाबाद के रहने वाले थे। इस मामले में पुलिस फिलहाल जांच कर रही है।

मृतक के परिवार को उचित मुआवजे और जांच की मांग
कर्मचारी की मौत के बाद तापीय विद्युत परियोजना प्लांट में मजदूरों ने हड़ताल कर रखी है। मंगलवार को कर्मचारियों ने जमकर हंगामा भी किया। कर्मचारियों की मांग है कि मृतक स्टोर कीपर मानस वर्मा क़े परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए और संदिग्ध मौत क़े खुलासे की मांग की है। 

Also Read

6 जुलाई को हाथरस कांड की होगी जांच, न्यायिक जांच आयोग करेगी घटनास्थल का मुआयना

5 Jul 2024 07:46 PM

हाथरस Hathras Stampede : 6 जुलाई को हाथरस कांड की होगी जांच, न्यायिक जांच आयोग करेगी घटनास्थल का मुआयना

आयोग की टीम सुबह 11 बजे हाथरस पहुंचेगी। सुबह 11 बजे से 12 बजे तक टीम के डीएम, एसपी व अन्य अधिकारियों से बात करेगी।दोपहर एक बजे टीम घटनास्थल फुलरई मुगलगढ़ी के लिए रवाना हो जाएगी... और पढ़ें