अलीगढ़ किले को बनाया जाए मराठाओं का स्मारक : भाजपा नेता ने किले के अंदर इस्लामिक गतिविधियां करने का लगाया आरोप

 भाजपा नेता ने किले के अंदर इस्लामिक गतिविधियां करने का लगाया आरोप
UPT | अलीगढ़ किले में मराठा स्मारक बनाये जाने की मांग

Aug 24, 2024 23:19

अलीगढ़ के किले को पर्यटन स्थल स्थापित किए जाने की मांग को लेकर संस्कृति मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। अलीगढ़ किला इस समय एएमयू के इतिहास विभाग के संरक्षण में है।

Aug 24, 2024 23:19

Short Highlights
  • मराठाओं ने किले को दी थी भव्यता 
  • एएमयू का इतिहास विभाग संरक्षण करने में असमर्थ है 
  • किले में शहीद मराठाओं का स्मारक बनाया जाएं
  • सरकार इसे पर्यटन स्थल घोषित करें 
Aligarh News :  अलीगढ़ के किले को पर्यटन स्थल स्थापित किए जाने की मांग को लेकर संस्कृति मंत्रालय को पत्र भेजा गया है। अलीगढ़ किला इस समय एएमयू के इतिहास विभाग के संरक्षण में है। किले के अंदर पेड़ पौधे भी संरक्षित किए गए हैं। वहीं शनिवार को  बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता डा निशित शर्मा ने अलीगढ़ किले को मराठाओं का  स्मारक बनाए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि किले  के अंदर मदरसा और दरगाह जैसी धार्मिक इस्लामिक गतिविधियों की जाती है। जिसे तुरन्त रोका जाना चाहिए। 

मराठाओं ने किले को दी थी भव्यता 
ऐतिहासिक अलीगढ़ किला एएमयू के इतिहास विभाग के अधीन है। इस किले का गौरवशाली इतिहास रहा है। भाजपा नेता डा निशित शर्मा ने बताया कि यह किला 12वीं शताब्दी में डोर राजपूत के अधीन रहा। वहीं, जिस तरीके से आक्रमणकारी आते रहे, इस किले को भव्यता प्रदान की। मुगलों ने किले को लूट। वहीं सिंधिया परिवार, जाट राजा सूरजमल और मराठाओं ने इस किले को भव्यता प्रदान की थी। 

एएमयू का इतिहास विभाग संरक्षण करने में असमर्थ है 
डा निशित शर्मा ने बताया कि एएमयू को यह किला संरक्षण के लिए दिया गया, लेकिन यहां इस्लामिकरण का पाठ पढ़ाया जा रहा। कुछ समय से यहां इस्लामिक गतिविधियां हो रही है। मदरसा संचालित किया जा रहा था और आज दरगाह और अन्य धार्मिक मामला चल रहा है । उन्होंने कहा कि इस किले को संरक्षण के लिए दिया गया था लेकिन एएमयू का इतिहास विभाग संरक्षण करने में असमर्थ है.।

किले में शहीद मराठाओं का स्मारक बनाया जाएं
डा  निशित शर्मा ने बताया कि जो गौरवशाली इतिहास अलीगढ़ किले का रहा है.  उसे मिटाया गया है।  मराठाओं का जो योगदान था ।उनका कहीं पर भी जिक्र नहीं किया जाता है। इस विषय को लेते हुए किला संरक्षण मंच बनाया है। उन्होंने कहा कि इस किले  के अंदर मराठाओं का स्मारक बनाया जाएं, अंग्रेज - मराठा युद्ध में जो वीरगति को प्राप्त हुए थे। उन शहीद हुए मराठाओं का एक स्मारक बनाया जाएं।

सरकार इसे पर्यटन स्थल घोषित करें 
एएमयू का इतिहास विभाग इस किले का संरक्षण करने में असमर्थ है। इसलिए एएमयू से यह जिम्मेदारी ली जाएं और पर्यटन व संस्कृति मंत्रालय या प्रदेश सरकार इस किले का संरक्षण करें और आने वाले समय में इसे पर्यटन स्थल घोषित करें। जिससे सरकार को राजस्व मिलेगा।  वहीं,  इस्लामिक, धार्मिक कट्टरपंथी सोच की गतिविधि बनाई जा रही है। इसके किले का दुरुपयोग बंद किया जाएं ।  उन्होंने कहा कि किला संरक्षण मंच द्वारा हम अपनी बात केंद्र  व प्रदेश सरकार तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा की अलीगढ़ किला की बाउंड्री टूटी हुई है। जानवर मरे पड़े हैं और गंदगी फैली हुई है।  

Also Read

दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

17 Sep 2024 10:38 PM

कासगंज Kasganj News : दोस्त की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, शराब पीने को लेकर हुआ था विवाद

कासगंज में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। दोस्त की चाकुओं से हमला कर हत्या करने वाले वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से... और पढ़ें