Agra News : दक्षिण की प्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मेनन ने ताज को निहारा, बोलीं- ताज मोहब्बत की बेमिसाल निशानी

UPT | नित्या ने फैंस के साथ सेल्फी ली

Oct 12, 2024 22:26

आगरा में ताज महल सहित आधा दर्जन से अधिक वैश्विक पुरातत्व स्मारक हैं। ताज, फतेहपुर सीकरी एवं स्मारकों के दीदार के लिए देसी ही नहीं विदेशी पर्यटक...

Agra News : आगरा में ताज महल सहित आधा दर्जन से अधिक वैश्विक पुरातत्व स्मारक हैं। ताज, फतेहपुर सीकरी एवं स्मारकों के दीदार के लिए देसी ही नहीं विदेशी पर्यटक भी हजारों की संख्या में प्रतिदिन पहुंचते हैं। ताज के दीवाने भारत से लेकर विदेशों बेशुमार हैं। किसी देश का राष्ट्राध्यक्ष हों या कोई सेलिब्रिटी हर कोई ताज का दीवाना है। बॉलीवुड और दक्षिण भारत के फिल्मी स्टारों की भी एक लंबी फेहरिस्त है। शायद ही ऐसा कोई महीना गुजरता हो जिसमें न आती हो। 


अभिनेत्री नित्या मेनन आगरा पहुंची शनिवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री नित्या मेनन आगरा पहुंची। जब उन्होंने दीदार के दीदार के लिए ताजमहल परिसर में प्रवेश किया तो वह ताज की खूबसूरती में खो गई। इस दौरान उनके फैंस ने उन्हें पहचान लिया। नित्या ने फैंस के साथ सेल्फी भी ली, इसके साथ ताज पर उन्होंने अलग-अलग एंगल पर अपनी तस्वीरें खिंचवाईं।
दो घंटे तक ताज को दीदार किया नित्या ने करीब दो घंटे तक ताज को दीदार किया। ताजमहल की दीवारों पर की गई पच्चीकारी और इतिहास पर उन्होंने काफी दिलचस्पी दिखाई। उन्होंने इस संबंध में गाइड से इसकी जानकारी ली। ताजमहल के सौंदर्य को अद्भुत बताते हुए कहा कि यह मोहब्बत की बेमिसाल निशानी है। 

Also Read