आगरा में होटल की छत गिरी : मलबे में दबे चार मजदूर, बचाव कार्य में जुटी पुलिस

UPT | मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिरी

Sep 28, 2024 13:55

आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए...

Agra News : आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मरम्मत कार्य के दौरान होटल वीरेन सोफीटेल की छत गिर गई। छत गिरने से मलबे में चार मजदूर दब गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। 

छत गिरने से हुआ तेज धमाका
फतेहाबाद रोड पर स्थित इस होटल के पास तेज धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना मिलते ही थाना ताजगंज पुलिस और रेस्क्यू टीम तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने मलबे में फंसे मजदूरों को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में जुटे
इस घटना की जानकारी के अनुसार, छत गिरने के दौरान चार मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। अब भी तक बचाव अभियान जारी था। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है, और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अधिक बचाव दलों को भी बुलाया गया है।

Also Read